{"_id":"fac65129e36647069c042c02d7f0ee53","slug":"case-of-fraud-on-village-sarpanch-and-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच और ग्राम सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच और ग्राम सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
फतेहाबाद/ब्यूरो।
Updated Wed, 25 Dec 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने गांव के विकास के लिए आई ग्रांट की राशि को हड़पने के आरोप में बुधवार को गांव बैजलपुर के सरपंच व ग्राम सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
यह मामला पुलिस ने अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से गांव बैजलपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रांट को मंजूर कर लाखों की राशि पंचायत के पास भेजी थी।
अदालत में दायर याचिका गांव बैजलपुर के ओमप्रकाश ने बताया कि गांव का सरपंच प्रभुदयाल भ्रष्ट है और उसने विकास के लिए आई लाखों की राशि हड़पने के लिए फर्जी काम व बिल बनवा लिए।
विज्ञापन
ओमप्रकाश का कहना था कि सरपंच ने ग्राम सचिव रामनाथ के साथ मिलीभगत करके विकास की राशि को हड़प ली और सरकार को चूना लगा लिया।
उसने बताया कि जब उसने जनसूचना अधिकार के माध्यम से पंचायत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों व उस पर खर्च हुई राशि के बारे में जानकारी ली तो घोटाले का खुलासा हुआ।
याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र अदालत ने सरपंच प्रभुदयाल और ग्राम सचिव रामनाथ को दोषी मानते हुए पुलिस को उन पर केस दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस ने बुधवार को सरपंच प्रभुदयाल व सचिव रामनाथ पर धोखाधड़ी करने व सरकारी राशि का गबन करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।