फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed in civil court against DG Home Guard, DC-CC and Collector

डीजी होमगार्ड, डीसी- सीसी और कलेक्टर के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस दायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed in civil court against DG Home Guard, DC-CC and Collector
हिसार। अग्रोहा निवासी सुनील कुमार व लांधड़ी निवासी विनोद कुमार ने सोमवार को हिसार सिविल कोर्ट में केस दायर किया है। जिसमें उन्होंने गृह रक्षी विभाग के हिसार कार्यालय की ओर से पुराने स्वयंसेवकों को बुलाने की बजाय नई बनी लिस्ट को देखते हुए उनकी भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से 2016 को हटा दिया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में वह सीएम विंडो सहित डिप्टी सीएम और विभाग के आलाधिकारियों को भी मिलकर उन्हें दोबारा नियुक्ति की मांग कर चुके थे। उन्हें न्याय नहीं मिला तो उन्होंने सोमवार को अदालत की शरण ली है। मामले की जानकार उनकी तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता योगेश सिहाग ने दी है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सुनील व विनोद को गलत तरीके से हटाया जाना अनुचित है। उन्हें दोबारा विभाग में नियुक्ति मिलनी चाहिए। इसी संबंध में कोर्ट में सोमवार को केस दायर किया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट में डीजी होमगार्ड, जिला कमांडेंट हिसार, सेंट्रल कमांडेंट हिसार व कलेक्टर(हरियाणा सरकार) के खिलाफ विभाग में भ्रष्टाचार फैलाने पर केस दायर किया गया है। अधिवक्ता योगेश सिहाग ने बताया कि मामले के संबंध में अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि विनोद व सुनील ने आरोप लगाया था कि होमगार्ड विभाग के हिसार कार्यालय की ओर से 38 सेवामुक्त स्वयंसेवकों को वापस बुलाने के आदेश के बावजूद कार्यालय के ही कुछ अधिकारियों ने 33 नए स्वयंसेवकों की लिस्ट तैयार की और डीजी के पास रिकमेंड के लिए भी भेजी। आरोप था कि इन नए स्वयंसेवकों को रखने के लिए उनसे रुपये भी लिए गए थे।
विज्ञापन

वर्जन
प्लाटून कमांडर जय भगवान व अन्य ने ये सब किया है। डाक निकलवाने के लिए मैं होटल में रुका था। मैं शराब नहीं पीता। शराब जय भगवान ने मंगवाई थी। मुझे जय भगवान व सुखबीर पानू ने वहां बुलाया था। मैंने सोनू को कहा था कि यहां लड़की क्यों लाया है। मैं उसे यहां से लड़की भगाने को कह रहा था। मैंने कहा कि मैं डीजी को तुम्हारी शिकायत करुंगा। कमरे में से उस दौरान लड़का व लड़की निकली थी। सोनू ने मुझे कहा था कि सुपरिंटेंडेंट संदीप पाल मेरे चाचा हैं। वह चंडीगढ़ में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, तत्कालीन डीएसपी।
वर्जन
मामले में जिनके भी नाम सामने आए हैं, उनका रिकॉर्ड मंगवाया है। मामले के संबंध में जो भी दस्तावेज हैं, वह भी मंगवाए हैं। रिकॉर्ड व दस्तावेज देखकर जल्द जांच करवाई जाएगी।

देसराज, डीजी होम, गृहरक्षी विभाग।
वर्जन
होमगार्ड भर्ती घोटाले की विजिलेंस से जांच होनी चाहिए। इस तरह के अनैतिक कार्य व भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आनी चाहिए। नौकरी पर रखने के नाम पर गरीबों के साथ शोषण बंद हो सके। प्रदेश के गृहमंत्री, मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करें।
यशवीर मलिक, स्टेट कन्वीनर, स्टेट सेक्टर कॉन्फिडरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed