{"_id":"649479a591fd21693f00ec61","slug":"case-filed-against-village-secretary-for-not-handing-over-records-of-13-villages-to-sarpanches-hisar-news-c-21-hsr1007-162551-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 13 गांवों का सरपंचों को रिकॉर्ड न सौंपने पर ग्राम सचिव पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 13 गांवों का सरपंचों को रिकॉर्ड न सौंपने पर ग्राम सचिव पर केस दर्ज
Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले के 13 गांवों का रिकॉर्ड सरपंचों को न सौंपने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने निलंबित ग्राम सचिव रमेश चंद्र पर अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। इसके अलावा तीन गांवों की पंचायती जमीन की नीलामी का रिकॉर्ड भी न सौंपने के आरोप हैं। इस संबंध में खंड विकास एंड पंचायत अधिकारी ने शिकायत दी थी। शिकायत में ये भी कहा गया है कि पुलिस को कई बार केस दर्ज करने की शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था।
रिकॉर्ड न मिलने के कारण नहीं हो रहे विकास कार्य
शिकायत में खंड विकास एंड पंचायत अधिकारी ने बताया कि ग्राम सचिव रमेश चंद्र ने तीन गांवों सीसवाला, मिंगनीखेड़ा और बांडाहेड़ी गांव की शामलात जमीन की नीलामी की राशि पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाई, जिसके चलते तत्कालीन जिला उपायुक्त ने 18 जुलाई 2022 को ग्राम सचिव रमेश चंद्र को निलंबित कर दिया था। आरोप ये भी है कि ग्राम सचिव रमेश चंद्र ने पंचायती चुनाव के बाद चौधरीवास, सीसवाला, पातन, न्योलीकलां, रावलवास खुर्द, बालसमंद, जाखोद खेड़ा, बांडाहेड़ी, सुंडावास, खारिया, डोभी, हिंदवान, खारिया और मिंगनी खेड़ा गांव का रिकॉर्ड चुने गए नए सरपंचों को नहीं सौंपा। इस वजह से इन 13 गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सीएम विंडो पर इन गांवों से संबंधित शिकायतें आने के बाद लोगों को जवाब देने में परेशानी आ रही है। क्योंकि ग्राम सचिव की तरफ से रिकॉर्ड सौंपा नहीं गया है। बार-बार ग्राम सचिव को रिकॉर्ड देने के बारे में कहा गया, लेकिन उसने अभी तक कोई रिकॉर्ड नहीं दिया।