फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against three for raping by drinking cold after getting intoxicated

नशा मिली कोल्ड पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for raping by drinking cold after getting intoxicated
हिसार। शहर की एक महिला ने रणधीर, सोमवीर सहित तीन लोगों पर नशा मिली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसे वीडियो व फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहे हैं। एचटीएम थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि एरिया का एक व्यक्ति जून 2020 में मुझ पर बुरी नजर रखने लगा। वह उससे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। रणधीर, सोमवीर व तीसरा व्यक्ति मुझे जाल में फंसाने का षडयंत्र रचने लगे। रणधीर साजिश के तहत साल 2020 में जन्माष्टमी वाले दिन मुझे एक होटल में ले गया और कमरे में नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जब बेहोश हुई तो उसने मोबाइल से मेरी आपत्तिजनक फोटो ले ली। फिर उसने धमकाते हुए कहा कि यह बात किसी को बताई तो फोटो वायरल कर दूंगा। महिला ने कहा कि रणधीर ने फिर मुझ पर तीसरे व्यक्ति से दोस्ती करने का दबाव डाला। मैंने तीसरे व्यक्ति से फोन पर बात की तो उसने मुझे दफ्तर में बुलाया और आपत्तिजनक फोटो का जिक्र किया। दो महीने बाद रणधीर मुझे बस अड्डे के पास के होटल में ले गया और रेप कर वीडियो बना ली। फिर उसने कहा कि अगर तू मेरे कहे अनुसार नहीं चली तो तेरी वीडियो व फोटो वायरल कर दूंगा। तीसरा व्यक्ति मुझे फरवरी 2021 में अपने क्वार्टर पर ले गया, दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मैंने विरोध किया तो उसने जातिसूचक टिप्पणी की। रणधीर व सोमवीर मार्च 2022 में मुझे एक कार में बैठाकर ले गए। तीसरे व्यक्ति के पास जाकर फोटो खींचकर हमारे पास भेज दे। हम तेरी वीडियो व फोटो नष्ट कर देंगे। मेरे खिलाफ एक झूठा केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed