फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against many including DSP Geetika Jakhar, Naib Tehsildar for assault and threatening to kill

डीएसपी गीतिका जाखड़, नायब तहसीलदार सहित कई के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case filed against many including DSP Geetika Jakhar, Naib Tehsildar for assault and threatening to kill
पैतृक मकान को लेकर हो रहे विवाद के बीच अब डीएसपी गीतिका जाखड़, भाई नायब तहसीलदार बलराम जाखड़, पिता सत्यवीर जाखड़, दो पुलिसकर्मियों व तीन अन्य के खिलाफ अग्रोहा थाना पुलिस ने धारा 323, 506, 452, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। मामले के संबंध में अर्जुन अवॉर्डी पहलवान फतेहाबाद में तैनात डीएसपी गीतिका जाखड़ के चाचा प्रकाशवीर ने अग्रोहा थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि 26 अगस्त की शाम करीब 7.20 बजे वह अपने पुराने घर व साथ वाली अपनी बिल्डिंग को ताला लगाकर बाहर गया था। वहां उन्होंने कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया हुआ है। उसमें सीमेंट व अन्य सामान पड़ा था। आरोप है कि उस दौरान वहां पहले से मौजूद बलराम जाखड़ व तीन अन्य ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उससे मारपीट की। आवाज सुनकर पत्नी सविता जाखड़ आई। बेटा धर्मवीर भी घर पहुंचा तो अग्रोहा थाने में सूचना दी। महिला शक्ति की गाड़ी उनके घर पहुंची। उसी दौरान वह अपने बेटे सहित गेट पर खड़ा था। उस दौरान गाड़ी में से डीएसपी गीतिका जाखड़, बलराम जाखड़, सत्यवीर जाखड़ व 2 पुलिसकर्मी आए और आते ही मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे प्रकाशवीर के 88 वर्षीय पिता अमरचंद जाखड़ को भी चोट मारी। बड़ी पुत्रवधू प्रीति को धक्का मारा व जान से मारने की धमकी दी। प्रीति गर्भवती है। छोटी पुत्रवधु निशा घटनाक्रम की वीडियो बना रही थी। गीतिका जाखड़ ने उसे धक्का दिया। फोन छीन कर फेंक दिया। अग्रोहा थाने में प्रकाशवीर के बेटे ने फोन किया तो कुछ देर बाद पुलिस की एक गाड़ी आई। प्रकाशवीर का आरोप है कि उन पर इस बार दूसरी बार हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में बलराम जाखड़ की तरफ से भी दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed