फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against 8 people including girl student for taking education in three schools simultaneously

एक साथ तीन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने पर छात्रा सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 8 people including girl student for taking education in three schools simultaneously
हांसी। एक छात्रा ने एक साथ प्राइवेट व सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और परीक्षाएं भी दीं। छात्रा ने सरकारी स्कूल में साइकिल व अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लिया। पुलिस ने तिकोना पार्क निवासी अंकुर लीखा की शिकायत पर छात्रा के माता-पिता व दादी सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में अंकुर लीखा ने कहा कि सेठी चौक निवासी छात्रा छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक गैरकानूनी रूप से संत सत्यानंद पब्लिक स्कूल हांसी व राजकीय माध्यमिक पाठशाला, दयाल सिंह कॉलोनी में नियमित विद्यार्थी के रूप में दाखिले के तहत शिक्षा ग्रहण करती रही। दोनों स्कूलों से उसके बारे में आरटीआई से जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस जांच में एक और बात सामने आई जिससे पता चला कि नौवीं कक्षा में एडमिशन के समय नवभारत स्कूल की एसएलसी जमा करवाई गई थी जिससे यह पता चलता है कि छात्रा ने तीन स्कूलों से एक ही कक्षा उत्तीर्ण की है, वह भी नियमित उपस्थिति के साथ। राजकीय माध्यमिक पाठशाला दयाल सिंह कॉलोनी से छठी से आठवीं कक्षा में हाजिरी रजिस्टर में उसका नाम दर्ज है। यहां उसकी दादी लक्ष्मी के हस्ताक्षर बतौर इंचार्ज किए गए हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उसकी दादी ने उसका दाखिला प्राइवेट स्कूल में होते हुए भी सरकारी स्कूल में करवा दिया।
विज्ञापन

गलत पता दिखाकर साइकिल की हासिल
आरोप है कि पाठशाला में पढ़ते हुए जो साइकिल शहर से 2 किलोमीटर दूर रहने वाले एससी वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाती थी वह सुविधा उन्होंने सामान्य श्रेणी में होते हुए ली। उन्होंने अपने घर का पता बीड़ फार्म दिखाकर साइकिल प्राप्त की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्र, मां ललिता, पिता रवि कुमार, दादी लक्ष्मी देवी, संत सत्यानंद स्कूल के प्रिंसिपल पंकज बजाज और वाइस प्रिंसिपल वंदना के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed