{"_id":"67c1fba8b0b6a2ce3d03d7dd","slug":"case-filed-against-8-people-from-both-the-sides-for-getting-a-teenager-married-in-dhandhoor-hisar-news-c-21-hsr1005-576069-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढंढूर में किशोरी का विवाह कराने पर दोनों पक्षों के 8 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढंढूर में किशोरी का विवाह कराने पर दोनों पक्षों के 8 लोगों पर केस दर्ज
Fri, 28 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
हिसार। गांव ढंढूर में नाबालिग लड़की को बालिका वधू बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर दोनों पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी ने बताया कि गांव ढंढूर में नाबालिग लड़की का विवाह करने की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर उन्हाेंने लड़की के पिता को आयु से संंबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कार्यालय में बुलाया। परिजनों की ओर से लड़की की 10वीं कक्षा की मार्कशीट पेश की, जिसके अनुसार लड़की की उम्र 16 वर्ष 4 माह मिली। लड़की के पिता ने बयान में बताया कि उसकी चार लड़कियां व दो लड़के हैं। 28 अक्तूबर 2022 को बड़ी बेटी की शादी जिला हनुमानगढ़ के रामपुरा मटोरिया निवासी रामचंद्र के बेटे बंटी के साथ की। आर्थिक समस्या के कारण उसी समय उसने दूसरी नाबालिग बेटी की शादी उसी परिवार में कर दी। शादी के बाद उसकी नाबालिग बेटी एक दिन अपने ससुराल गई थी। इसके बाद मायके में है। वह उसे 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही ससुराल भेजेगा।