{"_id":"67c36087ee5189464b0caad9","slug":"car-went-out-of-control-and-overturned-in-fields-on-sahu-kinala-road-5-people-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-576213-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साहू-किनाला रोड पर अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी कार, 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साहू-किनाला रोड पर अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी कार, 5 लोग घायल
Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
उकलाना के पास क्षतिग्रस्त कार को देखते राहगीर। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : 1
उकलाना। गांव साहू से किनाला जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जांडली निवासी अंकित, साहिल, मोना सहित पांच लोग बरात में शामिल होने के लिए गांव पाबड़ा जा रहे थे। जब उनकी कार गांव साहू से किनाला के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पिकअप ने एएसआई की गाड़ी को मारी टक्कर, घायल
हिसार। हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे नंबर-9 पर अग्रोहा में पिकअप गाड़ी ने एएसआई की कार को टक्कर मार दी, जिसमें पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार घायल हो गए। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल एएसआई के बयान पर पिकअप चालक सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुनील मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है।
भिवानी जिले के गांव कुंगड़ निवासी रविंद्र ने बताया कि वह 26 फरवरी को अग्रोहा से लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर चिकनवास पुल के पास एक पिकअप गाड़ी ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से टकरा गई, जिस कारण उसे चोटें आईं।