{"_id":"5ebd9ade8ebc3e907b73eb0e","slug":"car-rider-killed-for-not-giving-side-a-pgi-referral-from-other-side-hisar-news-rtk5550072111","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर कार सवार युवक की हत्या, दूसरे पक्ष से एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न देने पर कार सवार युवक की हत्या, दूसरे पक्ष से एक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र उर्फ सुंदर की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : Hisar
शिव कॉलोनी में वीरवार को साइड न देने पर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं और लाठी-डंडों से भी हमला किया। लाठी-डंडों से घायल एक पक्ष के युवक को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।
पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रोडरेज की यह वारदात कार सवार युवकों और ट्रैक्टर चालक में साइड ने देने को लेकर हुई। रोडरेज की वारदात अक्सर सड़कों पर होती थीं, लेकिन अब गलियों में भी होने लगी हैं। शिव कॉलोनी में गली में हुए गोलीकांड की यह पहली वारदात है। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं।
मृतक का चचेरा भाई बिंदर बोला - साइड मांगी तो ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने चला दी गोली
शिव कॉलोनी निवासी बिजेंद्र उर्फ बिंदर ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई सुनील उर्फ सुंदर उर्फ सुरेंद्र व सोनू के साथ किसी काम से कार में वापस आ रहा था। उस दौरान शिव कॉलोनी में उसके घर से कुछ दूरी पर सामने की तरफ से कॉलोनी निवासी ईश्वर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। बिंदर ने आरोप लगाया कि जब ईश्वर को साइड देने को कहा तो उसने गोलियां चला दीं। बिंदर के अनुसार जवाब में उन्होंने भी ईश्वर पर गोलियां चलाईं। बिंदर ने बताया कि इस दौरान ईश्वर व उसके साथ मौजूद अन्य साथियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सुंदर उर्फ सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पहला पक्ष : शराब के ठेके पर देने गए थे पेमेंट
बिंदर की माता भतेरी ने बताया कि बिंदर, सोनू व सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ सुंदर ने मिलकर सेक्टर-9-11 में शराब का ठेका लिया था। उसी की 20 लाख रुपये की पेमेंट देने शाम को तीनों कार में घर से निकले थे। भतेरी ने बताया कि कुछ देर बाद उन्हें मामले की सूचना मिली। भतेरी ने आरोप लगाया कि उन्हें पता चला कि ठेके की पेमेंट भी दूसरे पक्ष ने चोरी कर ली।
दूसरा पक्ष : हमले में ईश्वर के सीने में लगी गोली
ईश्वर की पत्नी संतोष ने आरोप लगाया कि उसका बेटा गोविंद गली में से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकला था, जबकि सुंदर की कार मुख्य गली में से ही आ रही थी। इस दौरान जैसे ही गोविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने लगा तो सुंदर की कार में सवार सभी ने ही उससे झगड़ा किया। उन्होंने बताया कि हमले में ईश्वर के सीने में गोली लगी, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इसके अलावा उसके दामाद के भाई संजय के एक पैर में गोली, दूसरे पैर में व हाथ में छर्रा लगा। संतोष ने बताया कि हमले में उसका बेटा गोविंद भी घायल हुआ है।
करीब पांच फायर हुए
वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें करीब पांच राउंड फायर चलने की आवाज आई। इसके बाद जब घर के बाहर निकलकर देखा तो दोनों पक्ष झगड़ रहे थे। वहीं मौके पर किराना संचालक विनोद ने बताया कि वह दिल का मरीज है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनके सामने गोलियां चलीं, वह दुकान के काउंटर के पीछे छिप गए। इस दौरान लोगों का कहना था कि लॉकडाउन के चलते अक्सर बच्चे शाम के वक्त गलियों में खेलते हैं। क्षेत्र वासियों ने गली में पुलिस गश्त की मांग की है।
सीन ऑफ क्राइम टीम पहुंची मौके पर
वारदात की सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने वारदात स्थल से गोली के दो खोल बरामद किए व अन्य साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हत्या का मामला दर्ज
वारदात के बाद भी रात करीब 11 बजे तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही और परिजनों के बयान दर्ज किए। मिलगेट थाना पुलिस का कहना था कि सभी घायलों के बयान दर्ज होना बाकी है। अभी बिजेंद्र उर्फ बिंदर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। ईश्वर पक्ष से घायलों की हालत स्थिर न होने पर उनके बयान दर्ज होने बाकी हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।