{"_id":"64ddf1fa680a44a9fd0aae76","slug":"car-hit-pregnant-woman-came-for-examination-in-hansi-child-died-in-stomach-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: हांसी में जांच कराने आई गर्भवती महिला को कार ने मारी टक्कर, पेट में बच्ची की मौत, महिला ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: हांसी में जांच कराने आई गर्भवती महिला को कार ने मारी टक्कर, पेट में बच्ची की मौत, महिला ने भी दम तोड़ा
Fri, 18 Aug 2023 10:22 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:22 AM IST
सार
हांसी पुलिस को दी शिकायत में महिला के ससुर ने बताया कि वह जमावड़ी के रहने वाले बेटे रवि की पत्नी ममता सात महीने की गर्भवती थी। डॉक्टरों ने उसमें खून की कमी बता रखी थी उसकी की जांच के लिए वह हांसी के सिविल अस्पताल में आए हुए थे।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी में बुधवार देर रात 11 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। सिविल अस्पताल के बाहर एक कार ने 7 माह की गर्भवती महिला को टक्कर मार दी जिसके कारण पेट में ही उसके बच्चे की मौत हो गई और बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला के पति को पैर में और तीन साल के बेटे को सिर में गंभीर चाट लगी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में महिला के ससुर ने बताया कि वह जमावड़ी के रहने वाले बेटे रवि की पत्नी ममता सात महिने की गर्भवती थी। डॉक्टरों ने उसमें खून की कमी बता रखी थी उसकी की जांच के लिए वह हांसी के सिविल अस्पताल में आए हुए थे। सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रात को करीब 11 बजे रवि, ममता और तीन साल का बेटा सिविल अस्पताल के बाहर घर जाने के लिए बाइक पर बैठे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि कर में तीन चार लोग सवार थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद लोगों की मदद से तीनों को वापस सिविल अस्पताल में ले गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। ममता के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद ममता ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में महिला के पति को पैर में गंभीर चोट आई है और तीन साल के मासूम को भी सिर व अन्य जगह पर चोटें हैं। दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन