Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car hanging in the air after breaking the old overbridge wall, four people including two young women narrowly escape

Hisar News: पुराने ओवरब्रिज की दीवार तोड़कर हवा में लटकी कार, दो युवतियों समेत चार बाल-बाल बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Car hanging in the air after breaking the old overbridge wall, four people including two young women narrowly escape
पुराने ओवरब्रिज पर लटकी कार। 
हिसार। पुराने ओवरब्रिज पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और कार पुल पर हवा में लटक गई। कार में सवार दो युवक और दो युवतियां बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जिस जगह दीवार का हिस्सा गिरा वहां नीचे कोई मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे एक कार लक्ष्मीबाई चौक की तरफ से आ रही थी। अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह पुल की दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर कार को खींचकर सीधा किया।
विज्ञापन

इसके बाद कार सवार वहां से चले गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार सवार नशे में प्रतीत हो रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार सवार जा चुके थे। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि कार का नंबर पता लगा लिया है। उसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed