फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Caption Abhimanyu, Caption Abhimanyu in hisar, meeting of Jila parishad, Hisar

जिप सदस्यों ने वित्तमंत्री के सामने रोया दुखड़ा, बोले - हमारी सुनते नहीं अफसर

Sat, 09 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 09 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Caption Abhimanyu, Caption Abhimanyu in hisar, meeting of Jila parishad, Hisar
जिप सदस्यों ने वित्तमंत्री के सामने रोया दुखड़ा, बोले - हमारी सुनते नहीं अफसर - फोटो : bureau

जिला परिषद के सदस्यों ने प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि अफसर हमारी सुनते नहीं हैं। हमारे काम को तवज्जो नहीं देते। विकास कार्यों को तेजी से शुरू कराया जाए, जिससे हम अपने एरिया में सरकार की उपलब्धियां गिना सकें।

विज्ञापन


जिला परिषद के 18 सदस्य शुक्रवार को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से मिलने पहुंचे। ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहडवा ने पार्षदों की कैप्टन से मीटिंग कराई। पार्षदों ने वित्तमंत्री के सामने अधिकारियों की ओर से अनदेखी की शिकायत रखी।
विज्ञापन


पार्षदों ने कहा कि अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते। विकास कार्यों के लिए जाएं तो वहां तवज्जो नहीं देते। पंचायतों को साथ लेकर जाते हैं तो हमारी पूछ नहीं होती। विकास कार्य अब तक शुरू नहीं हो सके। दस दस लाख रुपये की ग्रांट जो जिला परिषद चुनाव से पहले जारी की गई थी उस पर भी काम नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर गुराना ने गुराना गांव के पास करीब 150 एकड़ में भरे बरसात के पानी की निकासी का मुद्दा उठाया। कुछ पार्षदों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। एक जिला पार्षद ने कहा कि सरपंच की बजाए जिला पार्षद के खाते में ग्रांट जारी की जाएं, जिससे पार्षद अपने एरिया में काम करा सकें।

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मौके पर मौजूद डीसी निखिल गजराज, एडीसी विजय कुमार ,डीएफएससी सुभाष सिहाग सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश कि पार्षदों को पूरा सम्मान प्रदान करें। विकास कार्यों में देरी न होने दें। एडीसी को निर्देश दिए कि सप्ताह या महीने में पार्षदों के साथ एक मीटिंग जरूर रखें। जिसमें इन लोगों की ओर से मिले सुझावों पर गंभीरता से काम करें।

जिला परिषद में चुनकर आई यह टीम काम को लेकर काफी जागरूक है। कैप्टन अभिमन्यु ने पार्षदों से कहा कि अनैतिक काम लेकर अफसरों के पास न जाएं। विकास कार्यों के लिए, सार्वजनिक कामों के लिए किसी भी समय जाएं। वित्तमंत्री ने कहा कि जल्द ही ग्रांट जारी हो जाएगी। हर एक जिला परिषद सदस्य के एरिया में विकास कार्य होंगे।


इस मौके पर वाइस चेयरमैन मीना पाबड़ा, अरुणदत्त शर्मा, कृष्ण सरसाना, राजेश बगला, पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि संजय बनभौरी सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed