{"_id":"6383745ddaaf621d302c10e0","slug":"candidate-who-lost-the-sarpanch-election-in-hisar-was-honoured-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे का सम्मान: सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी का 6.11 लाख रुपये देकर किया सम्मानित, भाईचारे की मिसाल की पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारे का सम्मान: सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी का 6.11 लाख रुपये देकर किया सम्मानित, भाईचारे की मिसाल की पेश
Sun, 27 Nov 2022 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:59 PM IST
सार
गुलाब सिंह ने गांव वालों के सामने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध नहीं किया था। किरतान गांव में ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
गांव किरतान में हारे प्रत्याशी को सम्मानित करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव किरतान के लोगों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। अलग-अलग समाज के लोगों ने मिलकर सरपंच चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को आर्थिक सहायता की है। ग्रामीणों ने मिलकर पंचायत की ओर गुलाब सिंह को 6 लाख 11000 की राशि भेंट की। गुलाब सिंह ने गांव वालों के सामने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध नहीं किया था। वहीं सरपंच चुनाव में हारे दूसरे प्रत्याशी अमित ने भी गुलाब सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
गांव किरतान गांव में सरपंच का चुनाव को लेकर पहली बार अनुसूचित वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित था। चुनावी मैदान में गांव के 6 प्रत्याशी उतरे थे। प्रमोद ने 1375 वोट लेकर जीत दर्ज की। वहीं गुलाब सिंह को 1269 वोट मिले थे। गुलाब की मां गांव में दाई का काम करती थी। जिस कारण अधिकतर परिवारों से उनका जुड़ाव रहा है। गुलाब सिंह 5 बच्चों के पिता हैं।
विज्ञापन