फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   by the help of nano particle weed seed will be killed

नैनो पार्टिकल की मदद से खरपतवार के बीजों को किया जा सकेगा निष्क्रिय

Fri, 31 Jan 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
by the help of nano particle weed seed will be killed
खरपतवार नाशकों का ज्यादा इस्तेमाल होने से इनका असर अब कम होने लगा है। उदाहरण के तौर पर गेहूं की फसल में पैदा होने वाली खरपतवार फलारिस माइनर (मंदुसी) पर आइसोप्रोटून नाम की दवा ने असर करना बंद कर दिया है। इस समस्या को देखते हुए इसका कोई विकल्प तैयार करना होगा और नैनो पार्टिकल इसका एक विकल्प हो सकता है। यह बात तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीआर चिन्नामुथु ने कही। वह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में वीरवार से शुरू हुई दो दिवसीय एग्रोनॉमिस्ट मीट में भाग लेने आए हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह नैनो पार्टिकल को लेकर पिछले दस वर्षों से शोध कर रहे हैं। नैनो पार्टिकल में जिंक, सिल्वर व टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। डॉ. चिन्नामुथु ने बताया कि नैनो पार्टिकल की दद से खरपतवार के बीजों को पूरी तरह से निष्क्रिय किया जा सकता है। अभी इस पर रिसर्च रही है कि यह पशुओं या इंसान के लिए किसी तरह से हानिकारक तो नहीं है। उन्होंने बताया कि खरपतवारनाशकों को सूक्ष्म जीवाणु छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं, जिससे यह पानी के साथ मिलकर जमीन में चल जाते हैं और इनका असर लंबे समय तक नहीं रहता। अगर किसी फसल की कटाई होने तक इनका असर रखना है तो इनका कैप्सूल की तरफ इस्तेमाल करना होगा। इससे इनका असर लंबे समय तक रखा जा सकता है।
विज्ञापन

एक हेक्टेयर की पराली न जलाने से फर्टिलाइजर के 12 कट्टों की होगी बचत
एक हेक्टेयर में बोई गई धान की फसल से आठ टन पराली निकलती है और आठ टन पराली जलाने से 12 टन विषैली गैसें पैदा होती हैं। अगर किसान यह पराली जलाने की बजाय खेेत में ही मिला दे तो उसे फर्टिलाइजर के 12 कट्टों की बचत होती। इन 12 कट्टों की कीमत करीब 3300 रुपये पड़ती है। यह कहना है कि अटारी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राजबीर सिंह का, जो एचएयू में आयोजित एग्रोनॉमिस्ट मीट में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अगर किसान जीरो टिल विधि से गेहूं की बिजाई करते हैं तो खाद कम लगेगी, खरपतवार कम होगा और सिंचाई भी कम लगेगी। पारंपरिक विधि की बजाय जीरो टिल विधि से की बिजाई करने का फायदा यह है कि उक्त फसल पर बेमौसमी बारिश का असर कम होता है। साथ ही अचानक तापमान बढ़ने से भी फसल का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि पारंपरिक तरीके से बिजाई करने इस विधि में खाद पानी लगाने से पहले दी जाती हैँ, जिससे खाद पौधों की जड़ों तक पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed