{"_id":"68e01ec99d7ed8e8090597f4","slug":"by-luring-a-businessman-with-the-promise-of-providing-a-loan-148-crore-rupees-were-swindled-the-investigation-has-been-handed-over-to-the-crime-investigation-branch-in-hansi-hisar-news-c-21-hsr1007-722921-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऋण दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 1.48 करोड़ रुपये, अपराध अनुसंधान शाखा हांसी को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऋण दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 1.48 करोड़ रुपये, अपराध अनुसंधान शाखा हांसी को सौंपी जांच
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 1.48 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग गिरोह अब पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) हांसी को सौंप दी है।
गांव खेड़ी जालब निवासी सुखदर्शन जैन ने हांसी एसपी कार्यालय में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह खेड़ी चौपटा में जींद-बरवाला रोड पर स्थित बरात घर के मालिक हैं। उन्होंने अपने परिचित संजय राणा से बैंक से ऋण दिलाने में मदद मांगी। इस पर संजय 25 अप्रैल को चंडीगढ़ से चार लोगों की टीम लेकर उनके परिसर में पहुंचा। तीन ने ऋण दिलाने में असमर्थता जताई, जबकि पटियाला, पंजाब निवासी चौथे व्यक्ति उपकार सिंह संधू ने दावा किया कि वह निजी वित्त कंपनी से 25 करोड़ रुपये का कर्ज 6 प्रतिशत ब्याज पर दिला सकता है। इसे चार साल में चुकाया जा सकता है।
उपकार सिंह ने पहले 1 लाख रुपये नकद लेकर सुखदर्शन को मुंबई बुलाया। वहां ताज होटल में ठहराया गया, जिसका पूरा खर्च उन्होंने उठाया। मुंबई में उपकार ने सुखदर्शन को अनिल और चंदन नामक व्यक्तियों से मिलवाया, जिन्होंने बताया कि बिना संपत्ति एग्रीमेंट के ऋण दिया जा रहा है। स्टाम्प पेपर और प्रक्रिया शुल्क के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
सुखदर्शन ने अपनी 57 कनाल जमीन गिरवी रखकर रकम जुटाई और उपकार के कहने पर विभिन्न खातों में 1.35 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा 10 लाख और 3 लाख रुपये नकद देकर कुल मिलाकर करीब 1.48 करोड़ रुपये ठग लिए गए। इसके बावजूद ऋण नहीं मिला। जब सुखदर्शन ने कई बार संपर्क किया, तो उपकार सिंह ने ठगी कबूल की और शिकायत करने पर अपराधियों से मरवाने की धमकी दी।
सुखदर्शन की शिकायत पर थाना पुलिस ने संजय राणा, उपकार सिंह संधू, अनिल और चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआईए हांसी को सौंप दी है। सुखदर्शन ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ठगी गई राशि दिलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। नारनौंद थाने के एसएचओ बलराम ने बताया कि मामले की जांच हांसी की विशेष टीम कर रही है।