फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The ward topping the cleanliness rankings will receive a prize of 50 lakh

Hisar News: स्वच्छता में अव्वल वार्ड को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The ward topping the cleanliness rankings will receive a prize of 50 lakh
बैठक लेते मेयर प्रवीण पोपली व आयुक्त सी जयाश्रद्धा।
हिसार। शहर के सभी 20 वार्डों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर से स्वच्छता महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता होगी। स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 50 लाख रुपये, द्वितीय को 25 लाख रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्ड को 15 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ वार्डों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10 लाख रुपये मिलेंगे। पुरस्कार राशि से संबंधित वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह जानकारी सेवा संकल्प अभियान को लेकर नगर निगम के मुख्य सभागार में मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। बैठक का संचालन निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने किया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शहर में स्वच्छता महाअभियान और प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता प्रतियोगिता 10 से 16 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन सदस्यीय कमेटी करेगी फैसला
स्वच्छता प्रतियोगिता में वार्डों की रैंकिंग तय करने के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल गठित किया गया है। इसमें मेयर, नगर निगम का एक अधिकारी और एक आम नागरिक शामिल होगा। मंडल प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण कर रैंकिंग तय करेगा। रैंकिंग सुधारने के लिए पार्षदों को अधिक आवागमन वाले या अधिक सफाई की जरूरत वाले स्थान चिह्नित कर जनभागीदारी से सफाई अभियान चलाना होगा। इसमें सफाई कर्मचारी और संसाधन नगर निगम उपलब्ध करवाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा वार्डों में हरियाली बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।



आयुक्त बोली-जीवीपी पॉइंट चिह्नित करें अधिकारी
निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता अभियान की तैयारियां शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में जीवीपी पॉइंट चिह्नित कर वहां सफाई कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई अमित बेरवाल, एमई सुनील लांबा, एमई कर्मपाल सिंधु, पार्षद मनोहर लाल, मोहित सिंघल, हरि सिंह सैनी, संजय डालमिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed