फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Busted of cheating people by making fake company, case filed against three

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने का भंड़ाफोड़, तीन पर केस दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Busted of cheating people by making fake company, case filed against three
हांसी। फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। करीब 150 ग्रामीण 1 लाख का लोन पाने के लालच में विकास नगर में स्थित कंपनी के कार्यालय में पैसे जमा करवाने आए थे, लेकिन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सैकड़ों लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। कंपनी के लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन कार्यालय में मौजूद दो लड़कियों को पुलिस ने हिरासत लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फर्जी कंपनी धन फाइनेंस प्राइवेट के नाम से कुछ व्यक्ति लंबे समय से 1 लाख लोन देने के नाम पर गुमराह कर रहे थे। गांवों में पूरा नेटवर्क बिछा रखा था और टारगेट पर मजदूर तबके के भोले-भाले कम पढ़े लिखे लोग थे। मात्र 3500 रुपये में कंपनी द्वारा 24 घंटे में 1 लाख रुपये का लोन देने का वादा किया गया था। शुक्रवार को कई गांवों से करीब 150 ग्रामीण विकास नगर में स्थित कंपनी के कार्यालय में पैसे जमा करवाने पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कथित फर्जी कंपनी के प्रबंधक मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें 1 लाख रुपये का लोन देने का वादा किया गया है। फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कार्यरत दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवतियों ने बताया कि वह शुक्रवार को ही दफ्तर में आई थी और उन्हें कंपनी के कामकाज के बारे में कुछ जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स:
गांवों में फैला रखा था नेटवर्क
फर्जी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक लंबे समय से लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगे थे। कई गांवों में उन्होंने पूरा नेटवर्क तैयार कर रखा था। गांव के ही लोगों की ड्यूटी कंपनी का नेटवर्क बढ़ाने में लगा रखी थी। माना जा रहा है कि करीब 500 लोगों को लोन के बहाने कंपनी से जोड़ा जा चुका था और उन्हें 3500 रुपये जमा करवाने थे। फर्जी कंपनी के नाम से करोड़ों रुपये जमा करवाए जाने थे, लेकिन इससे पहले ही कंपनी की पोल पट्टी खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज कर लिया है
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों के पैसे जमा कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो कंपनी के संचालक फरार हो गए। काफी लोग ठगी का शिकार होने से बच गए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर कंपनी से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक तौर पर कंपनी फर्जी लग रही है।
- नितिका गहलोत, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed