फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bus started closed for two years, students said: now reaching home on time

दो साल से बंद पड़ी बस शुरू, विद्यार्थी बोले: अब समय से पहुंच रहे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bus started closed for two years, students said: now reaching home on time
बस स्टैंड पर खड़ी कालवास, रावतखेड़ा, पायल, तलवंडी रूक्का होते हुए स्याहड़वा जाने वाली पिंक मिनी ब? - फोटो : Hisar
हिसार। आखिरकार दो साल से बंद पड़ी कालवास, रावतखेड़ा, पायल, तलवंडी रूक्का होते हुए स्याहड़वा जाने वाली बस शुरू हो चुकी है। यह बस शाम को हिसार से साढ़े छह बजे रवाना होती है। अभी तक इस रूट पर शाम साढ़े पांच बजे के बाद कोई भी बस की सुविधा नहीं थी। ऐसे में विद्यार्थियों को जाने में परेशानी होती थी। उन्हें कभी निजी वाहन तो कभी ऑटो में जाना पड़ता था। इससे उनकी जेब पर भी काफी असर पड़ रहा था। मगर अब शाम को साढ़े छह बजे बस की सुविधा शुरू होने पर विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें, कि इस बस को चलाने के लिए विद्यार्थी कई बार कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा और ट्रैफिक ब्रांच के अधिकारियों से भी मिले थे। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद अमर उजाला ने भी विद्यार्थियों को आ रही समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज विभाग जागा और इस रूट पर बस की सुविधा शुरू की। छात्र नेता दिलबाग बिश्नोई कालवास, मुकेश, दीपक, धर्मवीर, राधेश्याम का कहना है कि अब शाम को साढ़े छह बजे बस की सुविधा मिलने पर वह समय से घर पहुंच जाते हैं। पहले बस नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मगर अब रोडवेज की ओर से शनिवार से इस बस को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed