{"_id":"6a0ca4bf4da749cea104324c","slug":"bus-stand-toilets-cleaned-following-cm-window-complaint-hisar-news-c-21-hsr1020-873509-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीएम विंडो शिकायत के बाद बस स्टैंड शौचालयों की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीएम विंडो शिकायत के बाद बस स्टैंड शौचालयों की हुई सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बस स्टैंड के शौचालयों में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था की शिकायत सीएम विंडो पर पहुंचने के बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आया। शिकायत के बाद रोडवेज डिपो अधिकारियों ने शौचालयों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कर्मचारियों की टीम तैनात की है।
बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है लेकिन लंबे समय से पुरुष और महिला शौचालयों की स्थिति खराब बनी हुई थी। सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी जिससे वहां बदबू फैल रही थी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद रोडवेज डिपो के एसएस रघुबीर सिंह जेवरा ने विशेष सफाई अभियान चलवाया। शौचालयों की सफाई के साथ कपूर की गोलियां डाली गईं और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी कराया गया। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन ने शौचालयों के साथ पूरे बस स्टैंड परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए 11 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों का कहना है कि अब सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी।
शौचालयों सहित पूरे बस स्टैंड की सफाई के लिए 11 कर्मचारी लगाए गए हैं। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
- रघुबीर सिंह जेवरा, एसएस, बस स्टैंड हिसार।