{"_id":"69b44c2cee3cc96565016eb5","slug":"bus-service-stopped-for-the-elderly-students-facing-difficulty-going-to-school-and-college-elderly-people-are-also-having-trouble-hisar-news-c-21-hsr1020-828317-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुड़ाक के लिए बस सेवा बंद, छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने में दिक्कत, बुजुर्गों को भी हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुड़ाक के लिए बस सेवा बंद, छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने में दिक्कत, बुजुर्गों को भी हो रही परेशानी
विज्ञापन
हिसार। जिले के कई रूटों पर बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव बुड़ाक में रोडवेज बस सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने रोडवेज अधिकारियों से मुलाकात कर गांव तक बस सेवा शुरू कराने की मांग की।
गांव बुड़ाक निवासी प्रधान बीरूराम दहिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राहुल मित्तल और डिपो एसएस रघुबीर सिंह जेवरा से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले आदमपुर रूट की रोडवेज बसें गांव के अंदर तक आती थीं लेकिन अब यह सेवा बंद हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार अब उन्हें गांव से बाहर भादरा रोड तक जाकर साधन पकड़ना पड़ता है। रोडवेज बस केवल बालसमंद तक जाती है और वहीं से वापस लौट जाती है। इससे बच्चों को स्कूल और कॉलेज समय पर पहुंचने में परेशानी होती है। वहीं बुजुर्गों को भी आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि सुबह और शाम कम से कम चार बसें गांव तक चलाई जाएं। रोडवेज महाप्रबंधक ने ग्रामीणों को जल्द ही बस सेवा दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।