फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bus hit cyclist, died

बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bus hit cyclist, died
नारनौंद। उपमंडल के गांव राजथल के पास एक निजी बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के सहरसा जिले के गांव केशवपुर दबौली निवासी रविंद्र ने अपने बयान में बताया कि वो भैणी अमीरपुर निवासी चरण सिंह के खेत में चार महीने पहले मजदूरी करने के लिए आए थे। 15 सितंबर की शाम करीब सात बजे 34 वर्षीय दिनेश राम व ओमप्रकाश गांव मिलकपुर से मजदूरी कर वापिस भैणी अमीरपुर आ रहे थे। जैसे ही वो राजथल टी प्वाइंट पर जींद हांसी रोड पर चढ़ने लगे तो जींद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। वीरवार को इलाज के दौरान दिनेश राम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, बेटी घायल
नारनौंद। कस्बे के खांडा मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठी उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सिंधवी खेड़ा निवासी संजू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसके पिता 55 वर्षीय राजपाल फौजी राजस्थान के अमरपुर धाम में पूजा कर वापिस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह नारनौंद के खंडा मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क की साइड में जा गिरी और उसके पिता सड़क पर गिर गए। जिसके ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उसको इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed