फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BSc student of B.Tech student arrested in the case Gangrep

बीएससी की छात्रा से गैंगरेप मामले में बीटेक का छात्र गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2014 11:34 PM IST
hisar
hisar Updated Sun, 27 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड और फिर घर तक आना-जाना कर युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने के एक मामले में एक मॉरीशस की छात्रा के भी शामिल होने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी राजस्थान के भरतपुर निवासी मनीष मीणा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरंभिक पूछताछ में इस मामले में मॉरिशस की छात्रा के शामिल होने की बात कबूली है। छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है।

विज्ञापन


पुलिस पीआरओ हरीश भारद्वाज ने बताया कि छात्रा ने बताया था कि आरोपियों ने उससे उसकी मां का एटीएम और सोने-चांदी के गहने भी उसे दे दिए, क्योंकि आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल करता था। वह उसे धमकी देता था कि दुराचार की वीडियो क्लिपिंग वह नेट पर अपलोड कर देगा। पुलिस का कहना है कि मनीष ने जो गहने बेचे, उनमें से बची हुई 87 हजार रुपये की राशि उसके खाते में है। पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन भी निकलवाई है। छात्रा के परिजनों के एटीएम से उसने जयपुर में कई बार रुपये निकलवाए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में मीणा ने यह भी कबूला है कि वह छात्रा के घर 19 अगस्त 2013 में आया भी था। छात्रा ने परिजनों से उसके दोस्त के रूप में परिचय करवाया था। उसके बाद छात्रा को मनीष ने जयपुर बुला लिया। वह जयपुर में प्राइवेट कॉलेज से बीटेक कर रहा था। जयपुर के जवाहर नगर स्थित वह उसे अपने रूम में ले गया। वहां पर उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मनीष मीणा के साथ उसके करीब 12 और दोस्त शामिल थे। इनमें मॉरिशस की छात्रा सहित चार युवतियों पर मामला दर्ज हुआ है। इसके अलावा आठ युवक शामिल थे, जिसमें अमित, जगदीश, मुनीश, लक्ष्मीकांत, अरमान, दीपक नागर, मनदीप नागर हैं। पुलिस ने इन सभी पर 21 जुलाई को मामला दर्ज किया था, जिसमें अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराएं लगी हैं।

एचएयू चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार का कहना है कि पांच दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से एटीएम कार्ड, आरोपी की पासबुक हासिल करेगी। इसके अलावा जो अन्य आरोपी इस मामले में शामिल हैं उनको गिरफ्तार करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। जिस स्थान पर जवाहर नगर एरिया में छात्रा के साथ दुराचार हुआ था, उसकी निशानदेही भी करवानी अभी बाकी है।


पुलिस के अनुसार इस मामले में महिला डिंपल और लक्ष्मीकांत शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि डिंपल मुख्य आरोपी की बहन है, जो पटना में टीचर है। इसके अलावा लक्ष्मीकांत जीजा है, जो वेयर हाउस में अधिकारी हैं। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी सीमा, जो जयपुर यूनिवसिर्टी की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed