फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: Suresh Chaudhary used to run a chemist's shop 12 years ago, now a kothi has been built in 2 thousand yards

रिश्वत मामला : सुरेश चौधरी 12 साल पहले चलाता था केमिस्ट की दुकान, अब 2 हजार गज में बना रखी है कोठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: Suresh Chaudhary used to run a chemist's shop 12 years ago, now a kothi has been built in 2 thousand yards
हिसार। केमिस्ट संचालक से लाइसेंस की एवज में रिश्वत लेने के मामले में फरार चल रहा ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि सुरेश चौधरी करीब 12 साल पहले भिवानी के नागरिक अस्पताल के सामने केमिस्ट की दुकान चलाता था। साल 2009 में वह हिसार नागरिक अस्पताल में ड्रग इंस्पेक्टर के तौर पर लगा और उन्हें दुकानों को शिकार बनाने लगा। जहां वह खुद कभी काउंटर पर बैठकर दवा भेजता था। इस समय सुरेश चौधरी की हिसार शहर में 2 हजार गज में महल नुमा कोठी है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के जीव विज्ञान के डॉ. रमेश पूनिया ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में किया है।
विज्ञापन

डॉ. पूनिया ने लिखा कि सुरेश चौधरी करीब 1100 दुकानों से मंथली लेता था। 17 सितंबर को विजिलेंस की टीम ने डीआईजी विजिलेंस को लुकआउट नोटिस पत्र भेजने की बात कही थी। इस मामले में मंगलवार को जवाब दो हिसाब के अध्यक्ष राजीव सरदाना ने अम्बाला फोन करके सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि उनके पास इस मामले से जुड़ा न तो पत्र पहुंचा है न ही कोई मेल। आरोप है कि विजिलेंस टीम सुरेश चौधरी को बचाना चाहती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त को दी शिकायत
हांसी निवासी राजीव सैनी ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी सीएम विंडो की शिकायत के जवाब में झूठी रिपोर्ट मिलने के मामले में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त को शिकायत भेजी है। सात अगस्त 2019 को उसने सीनियर ड्रग कंट्रोल और ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दी थी। मंजू टूटेजा की निगरानी कमेटी में सीएम विंडो पर ड्यूटी थी। सीएम विंडो की तरफ से जवाब में शिकायत को झूठा करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed