फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Breakfast, lunch and dinner will be available on platform number 1

Hisar News: फूड प्लाजा बनकर तैयार, प्लेटफार्म नंबर-1 पर मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच से लेकर डिनर

Sat, 28 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Breakfast, lunch and dinner will be available on platform number 1
हिसार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना प्लाजा।
हिसार। रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। अब जल्द ही रेलवे की ओर से टेंडर लगाया जाएगा। इस फूड प्लाजा में ब्रेक फास्ट, लंच से लेकर डिनर की सुविधा होगी। ऐसे में यात्रियों को खाने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें प्लेटफार्म नंबर-1 पर ही खाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अभी रेलवे स्टेशन पर लगी रेहड़ियों पर पुरी-सब्जी मिल रही है। मगर अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने फूड प्लाजा तैयार किया गया है, ताकि यात्रियों को ब्रेक फास्ट, लंच से लेकर डिनर के लिए बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन

बता दें, कि रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा तो बनकर तैयार हो चुका है। मगर अभी इसमें बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। यहां कुर्सियां और मेज अभी नहीं लगी है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो जल्द ही लंबित कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक बार में बैठ सकेंगे 25-30 यात्री
प्लेटफार्म नंबर-1 पर तैयार फूड प्लाजा में एक बार में 25 से 30 यात्री बैठकर खाना खा सकेंगे। होटल की तरह यात्रियों को यहां सुविधा मिलेगी। वहीं सबसे ज्यादा ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर-1 पर ही आती है। इसी कारण रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर-1 पर ही फूड प्लाजा बनाया गया है।

------
जल्द ही आलाधिकारी करेंगे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, 94 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका पूरा
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रहा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 94 प्रतिशत से अधिक काम पूरा किया जा चुका है। जल्द ही बचा हुआ काम भी पूरा कर लिया जाएगा। बीते बुधवार को स्टेशन पर प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर नर सिंह ने भी निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने लंबित कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे। सफाई को लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं अब जल्द ही आलाधिकारी भी निरीक्षण करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed