फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brahmin Khap staked claim on 20 seats : Ashok Sharma

ब्राह्मण खाप ने ठोका 20 सीटों पर दावा : अशोक शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Khap staked claim on 20 seats : Ashok Sharma
ब्राह्मण खाप की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश भर से पहुंचे खाप प्रतिनिधि।
हिसार। ब्राह्मण खाप की प्रदेशस्तरीय बैठक रविवार को डाबड़ा चैक स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान खाप प्रधान अशोक शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर दावा ठोका। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को जिले के बास से ब्राह्मण एकजुटता का शंखनाद किया जाएगा।इससे पहले बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

खाप के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि इस बार ब्राह्मण सरकार बनाने का सूत्रधार होगा। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकारिणी की बैठक में एलान किया कि 27 अगस्त को गांव बास हिसार में एक महाअधिवेशन किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण खाप प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर ब्राह्मणों को एकत्र करने का कार्यक्रम शुरू करेगी। खाप ब्राह्मणों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर राजनीतिक पार्टियों से संपर्क साधेगी। 27 अगस्त को ऐतिहासिक गांव बास से इसका शंखनाद होगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रामफल शर्मा पाबड़ा वाले ने कहा कि समय आ गया है कि ब्राह्मणों को अपनी ताकत दिखाने का। समाज ने बहुत झेला है। हमारे बच्चे पिछड़ रहे हैं। केवल सामाजिक होने से काम नहीं चलेगा। राजनीति हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। पुरानी मांगें पूरी की जाएंगी। ईबीपीजी या आर्थिक आरक्षण के हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में समाज की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी
प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण 16 प्रतिशत की हिस्सेदारी समाज में रखता है, लेकिन जब भी चुनाव आता है, ब्राह्मण समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से सीटों में हिस्सेदारी नहीं दी जाती। ब्राह्मण राजनीतिक तौर पर पिछड़ता जा रहा है। बैठक में प्रधान रामनिवास फतेहाबाद, अर्जुन शर्मा सिरसा, सुशील शर्मा सिरसा, विवेक शर्मा कुरुक्षेत्र, जीवन शर्मा कुरुक्षेत्र, रिषीराम शर्मा उचाना, निवर्तमान पार्षद पिंकी शर्मा, सरपंच सुशील कौशिक नलवा, जगमेंद्र पुटृठी, नरेश गौड, प्रधान ओमकार शर्मा दादरी, प्रयागदत्त कैथल, सुशील शर्मा करनाल, सोमदत्त शर्मा भिवानी, मनोज गौतम, प्रेम कौशिक रेवाड़ी, संजीव कौशिक, प्रो संतराम वत्स आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed