फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boyfriend caught throwing away the fetus after getting his girlfriend's abortion, told the police - 'We've been in a love affair for 6-7 years, both are from the same village'

Hisar News: प्रेमिका का गर्भपात कराया, भ्रूण फेंकता पकड़ा गया प्रेमी, पुलिस से बोला-6-7 साल से चल रहा प्रेम प्रसंग, दोनों एक ही गांव के रहने वाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend caught throwing away the fetus after getting his girlfriend's abortion, told the police - 'We've been in a love affair for 6-7 years, both are from the same village'
हिसार। ऋषि नगर के श्मशान घाट रोड पर पुलिस ने बुधवार को एक युवक को भ्रूण फेंकते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि बदनामी के डर से उसने अपनी प्रेमिका का गर्भपात कराया था और वह भ्रूण को ठिकाने लगाने आया था। युवक और युवती दोनों मूल रूप से सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में ऋषि नगर में रह रहे हैं। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बुधवार को ईआरवी गाड़ी में सवार एएसआई सोमबीर और एलएससी सुमन सेक्टर 14 पार्ट-2 में गश्त पर थे। सूचना मिली कि आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन की टीम ने श्मशान घाट रोड पर एक संदिग्ध युवक को दबोचा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो युवक के पास से एक पॉलिथीन बरामद हुआ जिसमें भ्रूण रखा था।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि गांव की ही एक युवती से उसका पिछले 6-7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान उसकी प्रेमिका गर्भवती हो गई। समाज में बदनामी होने और बच्चे के जन्म को रोकने के लिए आपसी सहमति से गर्भपात कराने का फैसला किया था। भ्रूण को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना ने खड़े किए गंभीर सवा

अस्पताल की भूमिका संदेहास्पद : ऋषि नगर क्षेत्र मेडिकल हब है। यदि गर्भपात किसी अस्पताल या क्लीनिक में कराया गया है तो वह कौन सा संस्थान है? क्योंकि बिना कानूनी अनुमति के गर्भपात करना अपराध है।

दवाइयों की अवैध बिक्री : अगर युवती ने घर पर ही गर्भपात की दवा खाई है तो वह किस मेडिकल स्टोर से लाई? बिना डॉक्टर के पर्चे के ऐसी प्रतिबंधित दवाइयां बेचना पूरी तरह गैरकानूनी है।

-------------

पहले के भ्रूण मिलने के मामले

11 सितंबर 2024 : राजगढ़ मार्ग स्थित गुरु गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय के टीचिंग ब्लाॅक की दूसरी मंजिल पर बने महिला शाैचालय में कन्या भ्रूण मिल चुका है। चिकित्सकों की टीम ने भ्रूण का पोस्टमार्टम किया तो भ्रूण साढ़े छह माह की लड़की का था।

23 जनवरी 2024 : जवाहर नगर की गली नंबर 6 में एक कुत्ता मुंह में नवजात का सिर लेकर घूम रही थी। पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी खंगाले लेकर कुछ पता नहीं चल सका।
मार्च 2023 : राजीव नगर के पास से नाले में 5 महीने का मृत भ्रूण मिला था। एचटीएम थाना पुलिस को लोगों ने बताया कि नाले से कॉलोनी के कुछ बच्चे नारियल निकाल रहे थे। तभी बच्चों को नाले की होद में एक थैला दिखा। जब थैला बाहर निकालकर देखा तो उसमें भ्रूण निकला था। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
04 जनवरी 2023 : राजगढ़ मार्ग पर पुलिस नाके के पास बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग पर एक मिठाई के डिब्बे में क्षत-विक्षत दो भ्रूण मिले थे। एक लाल कपड़ा और ग्लब्ज भी मिले, सफेद रंग के पॉलिथीन पर एक निजी अस्पताल का नाम लिखा था। बाद में जांच में पता चला कि दोनों भ्रूण लड़कियों के हैं और जुड़वा हैं।

23 दिसंबर 2022 : जिले के भगाना गांव के जोहड़ किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर पड़ताल की थी। टीम गांव की एक महिला की मेडिकल जांच भी करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed