फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boxer Sweety Bora grabbed husband Deepak Hooda dispute video viral

Haryana: बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा का गला पकड़ा, महिला थाने में मारपीट, सामने आया Video

Mon, 24 Mar 2025 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:11 PM IST
सार

महिला बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच चल रहे विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। स्वीटी बूरा महिला थाने में सभी के सामने दीपक हुड्डा का गला पकड़ती हुई वीडियो में रिकॉर्ड हुई है। 

विज्ञापन
Boxer Sweety Bora grabbed husband Deepak Hooda dispute video viral
थाने में दीपक हुड्डा का गला पकड़ती स्विटी बूरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर स्वीटी बूरा का अपने पति दीपक हुड्डा के साथ थाने में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है। पिछले सप्ताह स्वीटी बूरा और उसके पति दीपक हुड्डा के साथ सभी परिजनों को बातचीत के लिए महिला थाने बुलाया गया था। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक हुड्डा की गर्दन पकड़ कर उस पर हमला किया। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया।

विज्ञापन


 इस मामले में पुलिस ने दीपक हुड्डा की शिकायत पर स्वीटी बूरा, पिता महेंद्र व मामा सत्यवान पर केस दर्ज किया था। इस केस में तीनों को शनिवार को थाने में तलब किया था। इसके बाद स्वीटी ने रविवार को मीडिया के सामने आकर कई तरह के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


इस दौरान स्वीटी बूरा ने कहा कि दीपक हुड्डा ने मेरे खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर में मेरे अलावा मेरे पापा व मामा का नाम भी लिखवाया हुआ है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में देख लिजिए वहां न तो मेरे पापा थे और न ही मेरे मामा। मगर उनका नाम लिखवाया हुआ है। दीपक हुड्डा ने झूठी एफआईआर करवाई और झूठा मेडिकल करवाया। ये हमारे देश में क्या चल रहा है। मेरे जैसी लड़की के साथ कुछ लोग मिलकर ये सब कर रहे हैं। मैं गुहार लगाना चाहती हूं कि देश के प्रधानमंत्री व हमारे मुख्यमंत्री से कि मेरे साथ इतनी चीजें हो रही हैं और मैं किसी को ये बता नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: पानीपत में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने फैक्टरी कर्मियों लूटे तीन लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

एसपी हिसार पर भी लगाए आरोप

महिला बॉक्सर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से भी मिली थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 28 मार्च तक सेशन चल रहा है। मैं इस बारे में बोलूंगा। अब मुझे टॉचर्र किया जा रहा है। मेरे परिवार को झूठे केस में फंसाकर घंटों थाने में बैठाया जा रहा है। मेरे से झूठे केस में पूछताछ हो रही है, जबकि वह एफआईआर ही नहीं होनी चाहिए थी। आज मैं जमानत पर बाहर हूं। मेरा जो डेढ़ माह पुराना केस है, जिसमें आरोपी दीपक हुड्डा है, वह आज खुलेआम बाहर घूम रहा है। जिन केसों को कोई पूछता नहीं है, उस केस में मुझे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आने वाले समय में मुझे कुछ हो जाता है या मैं मर जाती हूं तो इसका जिम्मेदार दीपक हुड्डा व एसपी हिसार होगा। क्योंकि डेढ़ माह पहले मैंने एसपी को लिखित दी थी  कि मुझे इस इंसान से कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ तलाक चाहिए। इसमें कुछ लोग और कुछ उच्चाधिकारी हिसार व रोहतक के मिलकर यह चाहते हैं कि मैं डिप्रेशन में आऊं। फिर मुझे व दीपक को आमने-सामने बैठाया जाए। मुझे अटैक आए। मुझ पर और झूठे केस बनाए जाए और फिर मैं और दबाव में आऊं और दीपक को तलाक न दूं। 

केस को लंबा खींचा रहा है ताकि मैं दबाव में आऊं

स्वीटी बूरा ने कहा कि मेरे केस की जांच पूरी हो चुकी है। मगर केस को महिला थाने से सिविल थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। यह बात मुझे मीडिया के माध्यम से पता चली है। यह मेरा केस है तो मुझे इस बात का पता होना चाहिए तो आप समझ सकते हैं कि क्या मिलीभगत चल रही है। इस केस को लंबा खींचा रहा है ताकि मैं दबाव में आऊं। स्वीटी ने कहा कि इसमें मेरी क्या गलती है। मेरी गलती है कि मैं एक लड़की हूं। मैंने अपने दुख को रोककर दुनिया के आगे नहीं बताया। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दुखी नहीं हूं। मैं बहुत दुखी हूं। मैं उस आदमी पर अंधा विश्वास किया। मैंने उससे एक बार कहा था कि कोई तेरे साथ हो न हो, लेकिन मैं जरूर हूं। मैंने उसे इंसान को कहां से कहां पहुंचाया और वह इंसान मुझे ऐसा सिला दे रहा है, क्या मेरी यह गलती है। 

दो बार आत्महत्या का किया प्रयास

स्वीटी ने का कि मैं यही चाहती हूं कि दीपक हुड्डा से मुझे तलाक दिलवाया जाए। मुझे उस राक्षस से छुटकारा चाहिए। मैं उससे एक पैसा नहीं मांगती हूं। मैंने तलाक का केस कोर्ट में फाइल कर दिया है। मगर वह मुझ पर तलाक न देने का दबाव बना रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान स्वीटी बूरा ने कहा कि दीपक शुरू से ही उसके साथ मारपीट कर रहा है। इससे तंग आकर वह दो बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी हूं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा आएंगे PM Modi : सीएम सैनी ने की घोषणा, पीएम लोगों को देंगे थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed