फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs three lakh looted in panipat

पानीपत में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने फैक्टरी कर्मियों लूटे तीन लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Mar 2025 05:51 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में दिनदहाड़े लाखों की लूटी की घटना हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rs three lakh looted in panipat
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस की तरफ से एक वारदात का खुलासा होने से पहले बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह तीन बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े मित्तल मेगा माल रोड पर बाइक सवार फैक्टरी कर्मियों से तीन लाख रुपये की लूट कर ली। थाना चांदनी बाग और सीआईए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रिसालू रोड के नीतेश और मासूम सेक्टर-25 रिसालू रोड स्थित स्वरूप फैक्टरी में काम करते हैं। नीतेश बिहार के गोपालगंज जिला के देवगढ़ दुगोली से है। वे दोनों फैक्टरी के तीन लाख रुपये बैग में लेकर केयू फाइनेंस बैंक में जमा कराने जा रहे थे। वे मोटरसाइकिल पर थाना चांदनी बाग से करीब 500 मीटर आगे मित्तल मेगा माल के पास ग्रीन पार्क के पहुंचे तो मोटरसाइकिल तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई कर रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। उन्होंने फैक्टरी मालिक को इसकी जानकारी दी। फैक्टरी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना चांदनी बाग और सीआईए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर जांच शुरू की। वहीं थाना पुलिस ने दोनों कर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि पुलिस को मित्तल मेगा माल के नजदीक फैक्टरी में काम करने वाले दो युवकों से पैसे छीनने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed