फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PM Modi will inaugurate thermal plant Yamunanagar and Hisar airport on 14th April

हरियाणा आएंगे PM Modi : सीएम सैनी ने की घोषणा, पीएम लोगों को देंगे थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की सौगात

Mon, 24 Mar 2025 06:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के लोगों को जल्द नई सौगात देंगे। पीएम मोदी एक दिन के हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate thermal plant Yamunanagar and Hisar airport on 14th April
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। पीएम मोदी प्रदेश के लोगों को थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की सौगात देंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री एक दिन के दौरे पर 14 अप्रैल को हरियाणा आएंगे। पीएम मोदी थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वह यमुनानगर में थर्मल प्लांट की तीसरी इकाई और हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फतेहाबाद में घूसखोर बाबू गिरफ्तार: पंचकूला शिक्षा विभाग का क्लर्क ले रहा था रिश्वत, 1.60 लाख रुपये में हुई थी डील
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम सैनी ने बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे। पॉवर प्लांट 7272 करोड़ रुपयों की लागत से तैयार होगा। इसके अलावा पीएम मोदी महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की भी शुरुआत करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुनानगर की यह परियोजना दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट में 2*300 मेगावाट का मौजूदा संयंत्र का विस्तार है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 52 महीने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि वाणिज्यिक संचालन 48 महीनों के अंदर शुरू हो जाएगा। इस इकाई से हरियाणा के घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382 मेगावाट तक बढ़ जाएगी।

वहीं, हिसार में एकीकृत विमान हब बनाया जा रहा है। इसमें 4200 एकड़ में हवाई अड्डा और 3 हजार एकड़ में समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डे के विकास योजना 3 चरणों में पूरी की जाएगी, पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed