फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boxer Narendra Berwal hits golden punch in National Games

Hisar News: नेशनल गेम्स में बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने जड़ा गोल्डन पंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Boxer Narendra Berwal hits golden punch in National Games
पदक के साथ नरेंद्र। 
हिसार। उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में सोरखी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में नरेंद्र ने राजस्थान के बॉक्सर तरुण शर्मा को हराया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले दिल्ली के विशाल कुमार को 5-0 से हराया। अब नरेंद्र का अगला लक्ष्य इसी साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। नरेंद्र इंडियन आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

बॉक्सर नरेंद्र बताते हैं कि उन्होंने 2009 में भिवानी के साई से कॅरिअर की शुरुआत की थी। नेशनल स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 92 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में पदक पर कब्जा किया है। वह आर्मी स्पोटर्स इंस्टीट्यूट पुणे में अभ्यास कर रहे हैं। नरेंद्र बताते है कि इसी साल वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स होने है।अब इसकी तैयारी शुरू करेंगे। वह बताते है कि उनका सपना ओलंपिक में देश को पदक दिलाना है। इस सपने को भी पूरा करेंगे।
विज्ञापन

-----------------------
ये रहीं उपलब्धियां
- वर्ल्ड बॉक्सिंग सीरिज में स्वर्ण पदक
- यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक
- यूथ एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed