फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bookie arrested while betting on IPL match

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते बुक्की गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन और एक लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bookie arrested while betting on IPL match
हिसार। गांव सलेमगढ़ में सदर थाना पुलिस ने छापा मारकर एक युवक को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक लाख रुपये बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी दिपेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सलेमगढ़ गांव में एक युवक आईपीएल क्रिकेट मैच पर बुकी का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर एचसी रविंद्र अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और एक किराना की दुकान के सामने एक युवक कुर्सी पर बैठा था। उसके पास लैपटॉप, मोबाइल रखे थे। शक के आधार पर युवक से पूछताछ की तो सामने आया युवक दिपेश बुकी का काम कर रहा था और मैच पर सट्टा लगा रहा है। इससे पहले वीरवार को 12 क्वार्टर पुलिस चौकी आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते रूबल और अजय को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed