फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of youth missing for four days found in pond

Hisar News: तालाब में मिला चार दिन से लापता युवक का शव

Fri, 05 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 05 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found in pond
हांसी मृतक सागर का फाइल फोटो।
हांसी (हिसार)। रेलवे जंक्शन के नए बने दूसरे प्लेटफार्म के समीप तालाब में जंक्शन के पास रहने वाले युवक का शव बरामद हुआ। युवक चार दिन से लापता था। शुक्रवार को लोगों ने तालाब में शव देखा तो जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। शव सड़ा-गला होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रेलवे काॅलोनी निवासी करीब 25 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एवं चौकी प्रभारी एसआई फतेह सिंह सैनी ने बताया कि परिजनों के अनुसार सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। सागर को दौरे भी आते थे। पिछले करीब चार दिनों से सागर घर पर नहीं आया था। परिजन उसको ढूंढ रहे थे। शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे जीआरपी चौकी को सूचना मिली की रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफार्म के पास बने एक तालाब में किसी का शव पड़ा है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed