फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Blade runner Dilbagh won bronze medal

Hisar News: फैजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्लेड रनर दिलबाग ने जीता कांस्य पदक

Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Blade runner Dilbagh won bronze medal
​हिसार में कांस्य पदक के साथ ब्लेड रनर दिलबाग। 
हिसार। दुबई में हुई फैजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार के गांव कालवास के ब्लेड रनर दिलबाग ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। दिलबाग ने 3.74 मीटर लंबी छलांग लगाई और पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

अब दिलबाग एशियन चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी शुरू करेगा। वह गिरी सेंटर में कोच भूपेंद्र बामल के पास अभ्यास करता है।
इस चैंपियनशिप में दिलबाग ने टी-63 कैटेगिरी में भाग लिया था। दिलबाग का कहना है कि 2026 में एशियन चैंपियनशिप आयोजित होनी है। इसी पर उसका फोकस रहेगा।
वहीं, दिलबाग ने पिछले साल दिसंबर में थाइलैंड में आयोजित हुई वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में 17.57 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दिलबाग शुक्रवार को ही अपने गांव पहुंचा है। चैंपियनशिप फरवरी माह में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

साढ़े पांच साल की उम्र में हादसे में गंवाई थी एक टांग, नहीं तोड़ा हौसला : ब्लेड रनर दिलबाग बताते है कि साढ़े पांच साल की उम्र में सड़क हादसे में एक टांग गंवाने के बाद भी उसने हौसला नहीं तोड़ा। दिलबाग ने तकलीफ और दर्द को झेला और खेलों में ही नाम रोशन करने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में गिरी सेंटर में दिलबाग ने दौड़ का अभ्यास किया। जिंदगी की दौड़ को पैरों के बजाय हौसले से जीतते हुए दिलबाग ने आज ब्लेड रनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed