{"_id":"64f6206fdb362309a702d176","slug":"bjp-workers-protested-against-chief-ministers-lunch-at-jjp-mlas-house-hisar-news-c-21-hsr1020-212444-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जेजेपी विधायक के घर पर मुख्यमंत्री के लंच का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जेजेपी विधायक के घर पर मुख्यमंत्री के लंच का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Mon, 04 Sep 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में 8 सितंबर को नारनौंद के जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर लंच कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेजेपी विधायक के घर लंच को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रकट किया है और उन्होंने लंच व चाय का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता के घर पर रखना का आग्रह किया है।
भाजपा कार्यकर्ता अमित यादव, सेवा सिंह सेन, संदीप सेन, सुरेंद्र गौतम, ईश्वर सिंह, संदीप गौतम इत्यादि ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का नारनौंद में पहुंचने पर स्वागत करते हैं, लेकिन नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हराया था और भाजपा के खिलाफ वोट मांगकर विधायक बने थे। विधायक ने चार साल में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास का कोई कार्य नहीं किया। किसी भी गांव में विकास की एक ईंट तक नहीं लगी। क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत ही खस्ता है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सड़कों की मरम्मत की जा रही है, लेकिन चार साल तक इन सड़कों की तरफ विधायक ने नहीं देखा। बड़े दुख की बात है कि मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के दिन विधायक के घर पर लंच करेंगे।