{"_id":"67af97a6c07a1da06d0acdc4","slug":"bjp-tried-to-help-punjabi-society-praveen-popli-mayor-candidate-hisar-news-c-21-hsr1020-566600-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भाजपा ने पंजाबी समाज को साधने का किया प्रयास, प्रवीण पोपली मेयर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भाजपा ने पंजाबी समाज को साधने का किया प्रयास, प्रवीण पोपली मेयर प्रत्याशी
विज्ञापन
समर्थकों के साथ भाजपा के मेयर घोषित उम्मीदवार प्रवीण पोपली।
हिसार। विधायक के लिए अग्रवाल समाज के प्रत्याशी को तरजीह देने वाली भारतीय जनता पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के लिए इस बार भी पंजाबी समाज को नाराज नहीं किया। पार्टी ने बूथ अध्यक्ष से राजनीति की शुरुआत करने वाले प्रवीण पोपली को मेयर का उम्मीदवार घोषित किया है।
हालांकि सूची शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे ही जारी हो गई थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते वापस ले ली, लेकिन देर रात फिर से जारी सूची में भी पोपली का नाम होने पर उनके घर बधाइयों का तांता लग गया। पिछले बोर्ड में गौतम सरदाना मेयर बने थे, जो पंजाबी समाज से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के खिलाफ बागी चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया।
हिसार नगर निगम क्षेत्र में अग्रवाल व पंजाबी समाज के मतदाता सबसे अधिक हैं। अपराह्न में मुख्यालय से भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें प्रवीण पोपली का नाम देख भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। हालांकि कुछ देर बाद ही भाजपा के ऑफिसियल पेज से सूची हटाए जाने से संशय की स्थिति बन गई। रात करीब 9 बजे दोबारा से सूची जारी होने पर पोपली की नाम कन्फर्म हो गया।
विज्ञापन
मेयर प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल हो गया। ढोल बजाकर प्रवीण पोपली का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को टिकट देकर जनता का मन जीत लिया है। प्रवीण पोपली ने कहा कि शहर की सेवा के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करेंगे। मैं संगठन का सच्चा सिपाही हूं। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी निष्ठा के साथ उसे पूरा किया। मेयर प्रत्याशी घोषित करना मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार सुबह 10 बजे सुशीला भवन में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका नामांकन पत्र दाखिल करवाएंगे।
गौतम सरदाना से बनाई दूरी : वर्ष 2019 में भाजपा ने अग्रवाल समाज से डॉ. कमल गुप्ता को विधायक का टिकट दिया तो मेयर का टिकट पंजाबी समाज के गौतम सरदाना को दिया गया। इस बार भी हिसार से अग्रवाल समाज से आने वाली सावित्री जिंदल विधायक हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि पंजाबी समाज से दावेदार को ही टिकट मिलेगा। गौतम सरदाना के बागी हो जाने के कारण भाजपा के पास प्रवीण पोपली से बड़ा कोई पंजाबी चेहरा नहीं था। राड़ा ने अपनाए बगावती सुर, 16 को करेंगे बैठक : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा ने 16 फरवरी को समर्थकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में दगा करने वालों को सबक सिखाने का काम करेंगे। कई बड़े चेहरे समर्थन में आएंगे। बता दें कि रामनिवास राड़ा ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। अपनी पोस्ट में वह कांग्रेस का कहीं जिक्र नहीं कर रहे।