फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP state executive meeting held in Hisar

Haryana: निकाय चुनाव में भाजपा ने छोड़ा जजपा का साथ, अकेले लड़ने का किया एलान, सिंबल पर लड़ेंगे नप चुनाव

Sat, 28 May 2022 09:07 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 May 2022 09:07 PM IST
सार

भाजपा ने गठबंधन बिना निकाय चुनाव लड़ने का एलान किया है। हिसार में हुई चुनाव समिति ने फैसला लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बैठक के बाद अकेले लड़ने का एलान किया। 

विज्ञापन
BJP state executive meeting held in Hisar
हिसार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा ने भाजपा ने बिना जजपा गठबंधन के अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा अपने स्तर पर निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकतर सदस्यों ने बिना गठबंधन चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। नगर परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन


नगर पालिका स्तरीय चुनाव 5 सदस्यीय कमेटी को सौंपने का फैसला लिया है। चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया गया। निकाय चुनावों को लेकर अंतिम फैसला एक जून को होगा। बता दें कि हरियाणा में भाजपा जननायक जनता पार्टी (जजपा) के सहयोग से सरकार चला रही है। 
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में दूसरे दिन प्रदेश के सीएम मनोहरलाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा सहित सभी सांसद, विधायक शामिल हुए। दो दिवसीय बैठक में केंद्र सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को रखा गया। बैठक में शहरी निकाय चुनाव को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से सुझाव लिए गए। अधिकतर लोगों ने बिना गठबंधन चुनाव लड़ने का समर्थन किया। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि जहां जजपा के विधायक हों वहां जजपा को मौका दिया जाए। अन्य सभी स्थानों पर भाजपा मजबूती से लड़े। करीब तीस से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए। जिसमें अधिकतर ने बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने का सुझाव रखा। 

भाजपा के नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक 

  • पंचकूला     घनश्याम दास अरोड़ा
  • अंबाला     वेदपाल एडवोकेट
  • यमुनानगर- डॉ. संजय शर्मा 
  • कुरुक्षेत्र    -मोहनालाल कौशिक
  • कैथल- कंवरपाल गुर्जर
  • करनाल    मूलचंद शर्मा
  • पानीपत    भगवानदास कबीरपंथी
  • सोनीपत    कैप्टन अभिमन्यु
  • रोहतक - धूमन सिंह 
  • जींद    जेपी दलाल
  • फतेहाबाद    मनीष ग्रोवर
  • हिसार    डॉ. पवन सैनी
  • सिरसा    बनवारीलाल 
  • भिवानी    नायब सैनी 
  • दादरी    सुधा यादव 
  • महेंद्रगढ़    डॉ. कमल गुप्ता
  • रेवाड़ी- रविंद्र राजू
  • झज्जर - महीपाल ढांडा
  • गुरुग्राम    अरविंद यादव
  • पलवल    संतोष यादव
  • नूंह    सुभाष बराला 


यह कमेटी तय करेगी सिंबल पर लड़ें या नहीं...
निकाय चुनाव सिंबल पर लड़े जाएं या नहीं यह हर एक निकाय की कमेटी तय करेगी। निकाय स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कमेटी का चुनाव प्रभारी, प्रदेश की ओर से तय पर्यवेक्षक, स्थानीय विधायक या 2019 में विधायक का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी सदस्य होंगे। यह 5 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी उसे केंद्रीय चुनाव समिति अपनी हरी झंडी देगी।

राज्य सभा चुनावों को लेकर आगामी दो दिनों में संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी से सुझाव लिए गए हैं। विधायकों, सांसदों, मंत्रियों से निकाय चुनावों को लेकर भी सुझाव लिए गए। चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। - मनोहरलाल, सीएम हरियाणा


सांसद अरविंद शर्मा ने किया नमन, सीएम ने स्वीकारा..
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में रोहतक सांसद अरविंद शर्मा भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने उनके लिए कुर्सी छोड़ दी। जिस पर सांसद अरविंद सीएम के सामने वाली कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने सीएम ने हाथ जोड़कर नमन किया। सीएम ने गर्दन झुकाकर मुस्काते हुए अभिवादन स्वीकारा। करीब एक घंटा बैठक में शामिल होने के बाद चाय ब्रेक हुआ तो सांसद वापस निकल गए। 

राव इंद्रजीत नहीं आए...
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रदेश के सभी 9 सांसद, सभी मंत्री, अधिकतर विधायक बैठक में शामिल रहे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी बैठक में नहीं आए। 


 

हमने निकाय चुनाव जजपा से गठबंधन की बजाय अकेले लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने तय किया है कि नगर परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा जबकि पालिका चुनाव बारे पार्टी की जिला इकाई फैसला करेगी। जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी ने यह निर्णय लिया है। निकाय चुनाव बारे आगामी बैठक एक जून को पंचकूला में होगी। -ओपी धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed