फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bjp rebelled and fought the election, had to face defeat

भाजपा से बागी होकर लड़ा चुनाव, हार का देखना पड़ा मुंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bjp rebelled and fought the election, had to face defeat
हांसी। नगर परिषद के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर रिंकू सैनी बागी होकर आजाद उम्मीदवार के रूप में चेयरमैन पद के लिए उतरे। उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आशीर्वाद लेकर चुनाव लड़ा लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। रिंकू के बागी होने से भाजपा को भी नुकसान हुआ। चुनाव में भाजपा की चेयरपर्सन मीनू सेठी को 5 हजार से ज्यादा वोट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सैनी ने भारतीय जनता पार्टी से बागी होकर वार्ड-25 से पार्षद का चुनाव लड़ा और हार गए। वहीं, वार्ड नंबर 7 से शिवम शर्मा ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा। वह भी भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार नोविन्द्र सिंह उर्फ शंटी भुजेजा से 16 वोटों से हार गए। वार्ड-23 से भाजपा ने आशीष उर्फ पिंकू को चुनावी मैदान में उतारा। पिंकू को टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तनुज खुराना टिकट न मिलने पर नाराज होकर बागी हो गए। चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी ने 29 वोटों से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed