फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP made a panel of 3 members from each ward and sent the names to the State Working Committee.

नगर निगम चुनाव : भाजपा ने हर वार्ड से 3 सदस्यों का पैनल बना प्रदेश कार्यसमिति को भेजे नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP made a panel of 3 members from each ward and sent the names to the State Working Committee.
हिसार। नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी ने शनिवार को मेयर पद के 41 दावेदारों में से 12 के नाम प्रदेश समिति को भेजे हैं। इसके अलावा 20 वार्डाें से पार्षद पद के लिए 3-3 सदस्याें के नाम पैनल में शामिल किए हैं। अब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नाम तय किए जाएंगे। 10 से 12 फरवरी के बीच नामों की घोषणा होने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस 9 और 10 फरवरी को मेयर व पार्षदों के दावेदारों के आवेदन स्वीकार करेगी।
विज्ञापन

भाजपा ने मेयर व वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से 6 व 7 फरवरी को आवेदन लिए। शनिवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम चुनाव के लिए हिसार प्रभारी कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री अशीष जोशी, प्रवीण जैन शामिल रहे। कोर कमेटी ने तीन पैनल बनाकर भेजे हैं। मेयर के लिए चार-चार नाम शामिल किए हैं। पैनल में अग्रवाल समाज, ओबीसी व पंजाबी समाज से दावेदार शामिल किए हैं।
विज्ञापन


अमित ग्रोवर ने बुलाई बैठक
निर्दलीय के तौर पर मेयर पद के लिए दावेदारी जता रहे निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर ने रविवार को बैठक बुलाई है। ग्रोवर ने बताया कि शहरवासी कहेंगे तो वह मेयर का चुनाव लड़ेंगे। टिकट को लेकर राजनीति दलों से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
भाजपा से टिकट के लिए आवेदन नहीं किया: राड़ा
हिसार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा ने कहा कि भाभी का निधन होने के कारण अभी घर में ही हूं। 12 फरवरी को शहरवासियों के साथ मीटिंग बुलाएंगे। चुनाव हर हाल में लडूंगा। भाजपा से टिकट कोई आवेदन नहीं किया।


इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन : गर्ग
कांग्रेस के जिला संयोजक बजरंग गर्ग ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए 9 व 10 फरवरी को कांग्रेस भवन में आवेदन लिए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। मेयर व पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed