{"_id":"63f26b09b7dbeb0ad80e3fea","slug":"bjp-jjp-government-humiliated-every-section-deepender-hooda-hisar-news-c-21-hsr1020-60744-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-जजपा सरकार ने हर वर्ग को अपमानित किया : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-जजपा सरकार ने हर वर्ग को अपमानित किया : दीपेंद्र हुड्डा
Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
हांसी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत हांसी में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने अपने चुनावी वायदे पूरा करना तो दूर किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों, खिलाड़ी कर्मचारियों और जवानों समेत हर वर्ग को अपमानित किया है।
प्रेम सिंह मलिक द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 5 लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। युवाओं के हिस्से की नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं। भर्तियों के नाम पर पेपर लीक, परीक्षा रद्द, फर्जीवाड़ा और घूसखोरी चल रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व सीपीएस राम किशन फौजी, पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व विधायक राम भगत शर्मा, गौरव संपत सिंह, धर्मबीर गोयत, हर्षमोहन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।