{"_id":"57cf09824f1c1b1c56318417","slug":"bjp-hording-war-bjp-railly-birendra-singh-amit-saah-hisar-bjp-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग्स में नेताओं का फोटो गायब, भाजपा में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग्स में नेताओं का फोटो गायब, भाजपा में घमासान
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में होर्डिंग्स पर फोटो को लेकर घमासान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासन की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा में कांग्रेस की तरह होर्डिंग्स पर फोटो को लेकर घमासान हो गया है। 11 सितंबर की जींद रैली के लिए शहर में लगाए गए होर्डिंग्स में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फोटो नहीं लगाने पर पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
होर्डिंग्स में फोटो को लेकर कांग्रेस में आमतौर पर घमासान होता है। पहली बार भाजपा में होर्डिंग्स को लेकर घमासान मचा है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र जींद में 11 सितंबर को गौरव रैली होनी है। इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम मनोहरलाल सहित अन्य मंत्री आएंगे। इस रैली के लिए जिले में कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में अमित शाह, सीएम मनोहरलाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीरेंद्र सिंह के ही फोटो लगाए गए हैं। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के फोटो इसमें नहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष व स्थानीय मंत्रियों के फोटो न होने पर स्थानीय टीम ने बीरेंद्र समर्थकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंच पर लगे फोटो से सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता गायब थे। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने मीटिंग आयोजक उदयवीर पूनिया, विजय कौशिक से इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। आयोजकों ने कहा कि उन्हें पता लग गया था कि सीपीएस साहब नहीं आ रहे इस कारण फोटो नहीं लगाया। आयोजकों ने इसके लिए खेद जताया था। मंगलवार को फिर से यही गलती दोहराए जाने पर जिला टीम भड़क गई।
विज्ञापन
महामंत्री ने मुझे इसकी सूचना दी है। भाजपा की रैली में होर्डिंग्स पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के फोटो न लगाना पूरी तरह से गलत है। होर्डिंग्स पर स्थानीय मंत्रियों के फोटो भी होने चाहिए थे। सोमवार को भी मंच से फोटो गायब थे। एक ही गलती बार बार नहीं हो सकती। कहीं न कहीं नीयत में खोट है। हम पूरी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को भेजेंगे। हमारे लिए संगठन पहले है। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश के अनुसार ही रैली की तैयारियों को लेकर काम करेंगे।
विज्ञापन
- सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष, भाजपा, हिसार
पिछले चुनाव में विजय कौशिक बूथ नंबर 83-84 पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल के एजेंट थे। मैं वहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता का एजेंट था। विजय कौशिक व उदयवीर पूनिया भाजपा के सदस्य नहीं हैं। कभी पार्टी की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। शहर में भाजपा की रैली के होर्डिंग्स में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के फोटो नहीं लगाए गए। पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजेंगे। भविष्य में इस तरह की गलती स्वीकार नहीं करेंगे।
- सुजीत कुमार, महामंत्री, भाजपा, हिसार
विधानसभा चुनाव से पहले मेरे संगठन युवा शक्ति बदलाव की ओर से रैली की गई थी, जिसमें अमित शाह आए थे। उन्होंने ही हमारे सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया था। बीरेंद्र सिंह के अलावा मैं कभी किसी का चुनावी एजेंट नहीं बना। सोमवार के रेस्ट हाउस कार्यक्रम का आयोजक मैं नहीं था। मुझे जानकारी नहीं कि कौन आयोजक था। ऐसे में मंच के बैनर पर कमल गुप्ता के फोटो के बारे में कुछ नहीं कह सकता। शहर में मंगलवार को लगाए गए होर्डिंग्स के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।
- उदयवीर पूनिया, अपर सचिव, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। मैं अमित शाह की रैली को लेकर ध्यान लगाए हूं। कौन क्या कह रहा है मुझे कोई जानकारी नहीं। होर्डिंग्स के बारे में भी कुछ नहीं कहना चाहता।
- विजय कौशिक, सहयोगी, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह