Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bio-fertilizer is a vaccine for crops, production increases by 10 percent

Hisar News: फसलों के लिए टीका है बायो फर्टिलाइजर, 10 प्रतिशत तक बढ़ता है उत्पादन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bio-fertilizer is a vaccine for crops, production increases by 10 percent
लैब में उत्पादित बायो फर्टिलाइजर। - फोटो : Hisar
हिसार। अच्छी उपज के लिए बायो फर्टिलाइजर भी बेहतर विकल्प है, जो खेत में मौजूद जीवाणुओं को सक्रिय कर फसल की उपज को करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। यह तरल पदार्थ खेत में मौजूद रासायनों को ही सक्रिय करता है, जिससे मिट्टी के साथ-साथ फसल की सेहत भी सुधरती है। खास बात यह है कि इसका खर्च बेहद कम आता है।
विज्ञापन

सदलपुर कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. नरेंद्र बताते हैं कि खेत में डाले गए उर्वरकों का फसल पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पाते। इस वजह से उर्वरकों की अवशेष मात्रा मिट्टी में ही बेकार पड़ रहती है। जीवाणुओं से बनी बायो फर्टिलाइजर इस बेकार पड़े रासायनों को सक्रिय कर देता है। फसल को अधिक मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस की उपलब्ध के लिए ही यूरिया, डीएपी आदि का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में बायो फर्टिलाइजर इन उर्वरकों के बार-बार प्रयोग की जरूरत को कम करते हैं।
विज्ञापन

एचएयू की प्रयोगशाला में बन रहा बायो फर्टिलाइजर
रामायण गांव निवासी सतीश कुमार सेहरावत बायो फर्टिलाइजर के विशेषज्ञ हैं। मार्च 2014 में किसान उत्पादक समूह बनाकर इन्होंने बायो फर्टिलाइजर बनाने का काम शुरू किया। अक्तूबर 2018 में इनकी कंपनी हैबीटेट ने एचएयू के साथ मिलकर उत्पादन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के चेयरमैन सतीश कुमार सेहरावत बताते हैं कि हमारे उत्पाद की गुणवत्ता पर एचएयू का नियंत्रण है। यहां उत्पादित बायो फर्टिलाइजर को प्रति एकड़ एक लीटर की दर से प्रयोग किया जाता है। यह मिट्टी में मौजूद रासायनों को फसल की जरूरत के अनुसार तब्दील करता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। इससे खेत की सेहत सुधारने में भी मदद मिलती है। यहां तैयार बायो फर्टिलाइजर हरियाणा व राजस्थान के अलावा यूपी में भी खेती को लाभकारी बना रहा है। आज सात हजार किसान इनसे जुड़ चुके हैं, जिनके जरिये करीब तीन करोड़ रुपये सालाना का टर्न ओवर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed