फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike slipped as a cow suddenly came on the road, mason died, companion seriously injured

Hisar News: सड़क पर अचानक गाय आने से फिसली बाइक, राजमिस्त्री की मौत, साथी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike slipped as a cow suddenly came on the road, mason died, companion seriously injured
हिसार। बरवाला चुंगी के पास सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसली गई। हादसे में गांव झीड़ी निवासी 48 वर्षीय राजमिस्त्री बंसीलाल की मौत हो गई जबकि उसका साथी धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात तक पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बंसीलाल और धीरज शुक्रवार को गांव मिर्जापुर में चिनाई का काम करने गए थे। शाम करीब 7:45 बजे दोनों बाइक से गांव झीड़ी लौट रहे थे। बरवाला चुंगी के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बंसीलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धीरज को पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि सिटी थाना पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन देर रात तक उसके बयान नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed