{"_id":"67f96eb9e97fd7c2000b0a17","slug":"bike-rider-farmer-dies-after-being-hit-by-pickup-hisar-news-c-21-hsr1020-603651-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
हांसी। गांव भाटला में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार व्यक्ति दूर जाकर गिरा। आसपास के लोगों ने तुरंत किसान के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाटला निवासी करीब 46 वर्षीय संजय शर्मा अपने खेत से घर लौट रहा था। तभी बरवाला की तरफ से एक पिकअप हांसी की साइड जा रही थी और उसने संजय को टक्कर मार दी। संजय बाइक समेत सड़क से नीचे गिर गया। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से भाग गया। हालांकि, ग्रामीणों की ओर से पिकअप के नंबर नोट कर लिए मगर वह भागने में कामयाब हो गया। भाटला पुलिस चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक संजय के भाई पुरुषोत्तम ने बताया कि वह दो एकड़ जमीन पर खेती करता था। वीरवार शाम को जब वह खेत से बाइक पर घर जा रहा था तो तेज रफ्तार पिकअप ने संजय को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। संजय एक लड़की और दो लड़कों का पिता था। संजय की बड़ी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है, बाकी दो लड़के अन्य कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। संजय अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला शख्स था। खेती के अलावा वह पुजारी का काम भी करता था।