फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bike rider died

Hisar News: ट्राले की चपेट में आकर हुई थी बाइक चालक की मौत

Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
bike rider died
हांसी। तोशाम रोड पर ढाणी सांकरी के पास सोमवार रात को बाइक चालक की मौत ट्राले की टक्कर से हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को मृतक बाइक चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के समस्तीपुर निवासी राजीव ने बताया कि वह अभी जगदीश कॉलोनी में रहता है। उसका भाई 40 वर्षीय रामप्रताप टाइल पत्थर लगाने का काम करता है। कई दिन से वह रतेरा में काम कर रहा था। उन्हें सोमवार रात को सूचना मिली कि रामप्रताप का ढाणी सांकरी के पास सड़क हादसा हो गया। वह नागरिक अस्पताल पहुंचा तो पता लगा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने छानबीन की तो पता लगा कि एक ट्राले ने उसे टक्कर मारी। इसके कारण उसकी मौत हुई। वह चार दिन पहले ही वह बिहार से लौटा था।
विज्ञापन


गाड़ी की टक्कर से 84 वर्षीय बुजुर्ग घायल

हांसी। कुंभा से खरकड़ा रोड पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 84 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गया। दीपचंद (84) अपने पोते के साथ बाइक पर सवार होकर हांसी आ रहे थे। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में थुराना निवासी दीपचंद ने बताया कि वह खेती करते हैं। रविवार को वह और उसका पोता अजीत बाइक पर सवार होकर हांसी से थुराना जा रहे थे। जब वह कुंभा से खरकड़ा रोड के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सीधी टक्कर मारी। इससे वह और उसका पोता नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed