फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bhiwani news, hisar news

Hisar News: राज्य बजट से व्यापारियों को टैक्स कम होने की उम्मीद

Sat, 17 Feb 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, hisar news
​भिवानी के भानु प्रकाश।
भिवानी। हरियाणा सरकार इस माह अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश करने वाली है। बजट से हर सेक्टर को राहत की उम्मीदें रहती हैं। जिले के व्यापारियों को भी सरकार के राज्य बजट से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें उम्मीद जताई है कि कुछ टैक्सों में उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के व्यापारियों का कहना है कि टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाना चाहिए। इससे उनके साथ आमजन को राहत मिल सके। वहीं प्रॉपर्टी पर दिए जाने वाले लोन के लिए भी सरकार को सोचना चाहिए, क्योंकि प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दवाइयों और चिकित्सा उपकरण सस्ते होने की उम्मीद है। जरूरत की चीज सस्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन



ये बोले व्यापारी
व्यापारियों के लिए सरकार को इस बजट में कुछ विशेष लेकर आना चाहिए। जिससे व्यापारियों को लाभ मिल सके। टैक्स काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्हें कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा व्यापारी की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भानुप्रकाश शर्मा प्रधान नगर व्यापार मंडल भिवानी


बजट में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए कोई न कोई प्रावधान किया जाना चाहिए। जब लोगों की आय बढ़ेगी तो खर्च भी ज्यादा होगा। इसके अलावा महंगाई को कम किया जाना चाहिए ताकि लोग अधिक खरीदारी कर सकें। बजट में सौंदर्य प्रसाधनों पर भी टेक्स कम होना चाहिए।


-अभिषेक बंसल, प्रधान कास्मेटिक्स एसोसिएशन भिवानी




प्रदेश सरकार के इस बजट से व्यापारियों को काफी उम्मीदें है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर इस बजट में जरूर कुछ अलग से किया जाना चाहिए। ताकि वे बिना डर के अपने व्यापार को आगे बढ़ा सके। कुछ टैक्स कम किया जाए। जिससे कच्चे माल को तैयार कर उसे बेचने में उसकी लागत कम बढ़े। अगर सामान सस्ता होगा तो उसकी मांग भी काफी बढ़ेगी।
-जेपी कौशिक, प्रधान व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed