{"_id":"615deb308ebc3eab7d383cb0","slug":"bhajan-lal-did-the-work-of-connecting-people-working-to-break-the-government-rahul-gandhi-hisar-news-hsr6137599119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनलाल ने लोगों को जोड़ने का काम किया, सरकार तोड़ने का काम कर रही : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनलाल ने लोगों को जोड़ने का काम किया, सरकार तोड़ने का काम कर रही : राहुल गांधी
विज्ञापन
आदमपुर में लगाई गई पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा
- फोटो : Hisar
आदमपुर (हिसार)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वर्चुअल तरीके से पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल की प्रतिमा के जरिये कुलदीप बिश्नोई ने चौधरी भजनलाल का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल ने हरियाणा को जोड़ने का काम किया। आज सरकार हरियाणा और देश को तोड़ने का काम कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि चौधरी भजनलाल मजदूर और किसानों की आवाज रहे, आज किसान पीड़ित हैं। उन पर गाड़ियां चढ़ाई जा रही हैं। हरियाणा के सीएम भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करवा रहे हैं। किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। किसान के बिना यह देश आगे नहीं जा सकता। हरियाणा-पंजाब के किसान देश को भोजन देने का काम करते हैं। कांग्रेस का काम लोगों को जोड़ने, एक साथ लाने, किसानों की रक्षा, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की रक्षा करने का है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जनता पर देश की सरकार आक्रमण कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने लोगों से आह्वान किया कि 7 अक्तूबर को यूपी के बार्डर पर पहुंचें। यूपी के लखीमपुर में जाकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का काम करें। कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके परिवार ने हरियाणा के हर कोने से चुनाव लड़ा। जनता ने अपना प्यार देकर चुनाव को जिताया भी। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, चौधरी भजनलाल की पत्नी पूर्व विधायक जसमा देवी, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई आदि मौजूद रहे।