फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beware of fake websites

फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान नहीं तो खाली तो सकता है बैंक अकाउंट : एसपी

Sun, 25 Feb 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 25 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Beware of fake websites
हिसार। साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से हर रोज लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि अपराधी फर्जी वेबसाइट बनाते है और लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। लोग अपना ज्यादातर समय स्मार्ट फोन या लैपटॉप पर बिताते हैं। अपने बैंकिंग से जुड़े कामकाज भी ऑनलाइन ही करते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी भी इसका फायदा उठा रहे हैं। अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक तरीका वेबसाइट स्पूफिंग का भी है। इसमें अपराधी फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। और लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट स्पूफिंग
वेबसाइट स्पूफिंग में एक फर्जी वेबसाइट बनाई जाती है, जिसका मकसद धोखाधड़ी करना होता है। फर्जी वेबसाइट को असली दिखाने के लिए अपराधी असल वेबसाइट के नाम, ग्राफिक्स और उसके कोड का भी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हांडा ने बताया कि बैंक कभी भी आपसे गोपनीय जानकारी को पूछने के लिए ईमेल, एसएमएस आदि नहीं भेजता है। अगर आपको ईमेल, एसएमएस मिलता है, जिसमें आपसे आपकी इंटरनेट बैंकिंग सिक्योरिटी डिटेल्स जैसे पिन, पासवर्ड या अकाउंट नंबर मांगा जाता है, तो आपको जवाब उसका नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed