{"_id":"444e89cee5c6d529a3371125b964d811","slug":"beo-reached-in-school-with-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को खुद लेकर स्कूल पहुंचे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को खुद लेकर स्कूल पहुंचे बीईओ
तोशाम(भिवानी)/ब्यूरो।
Updated Wed, 20 Nov 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी के गांव निगाणा कलां स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में तीन दिन बाद शिक्षण कार्य शुरू हो गया।
शिक्षण कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव ने मोर्चा संभाला।
वे प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों को रिलीव करवाकर निगाणा कलां लाए और उनको स्कूल में तैनात किया।
उधर दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक अमित भाटिया स्कूल में पहुंचे और घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया।
16 नवंबर को स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के ही एक शिक्षक पर दुराचार का आरोप लगाया था।
इसपर गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी थी। बाद में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों का तबादला किए जाने की मांग की थी।
ग्रामीणों ने नए शिक्षक नियुक्त होने के बाद ही स्कूल खोले जाने की चेतावनी दी थी।
इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आसपास के गांवों के स्कूलों से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर यहां पर तैनात किया था, लेकिन सोमवार को एक भी शिक्षक स्कूल नहीं आया।
इससे शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। शिक्षण कार्य नहीं होने पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव शिक्षकों के स्कूल बजीणा और ढ़ाणी माहू पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने वहां से शिक्षकों को रिलीव करवाया और स्कूल लेकर आए। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी जयपाल फौगाट भी उनके साथ थे।
डीएसपी ने सील किया कमरा
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित भाटिया स्कूल में पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल वाले कमरे का जायजा लिया और कमरे को सील करवा दिया।
उन्होंने भी स्कूल स्टाफ से सदस्यों व ग्रामीणों से संयम से काम लेने को कहा।
खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि इस घटना के बाद शिक्षक स्कूल में आने पर आनाकानी कर रहे थे, जिसके कारण स्कूल में शिक्षण कार्य बाधित रहा।