फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Belgaum offender, the merchant then asked the 10 million in the fourth

अपराधी बेलगाम, व्यापारी से फिर मांगी 10 लाख की चौथ

Wed, 07 May 2014 12:34 AM IST
hisar
hisar Updated Wed, 07 May 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन

अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। लगातार व्यापारी और कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। दिल्ली गेट लूट और होटल मालिक से मंथली मांगने का मामला पुलिस अभी सुलझा नहीं पाई है कि मंगलवार को वकीलान बाजार में रूपम कलेक्शंस के संचालक से 10 लाख की चौथ मांगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोपी ने पहले व्यापारी की जीजेयू में इंजीनियरिंग करने वाली बेटी के पास मैसेज भेजे। जब बेटी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो आरोपी ने छात्रा के पिता के पास कॉल कर दी।
विज्ञापन

कॉल करते ही उसने व्यापारी से दस लाख रुपये की चौथ मांगी और न देने पर गोली मारने की चेतावनी दी। चौथ मांगने वाले की धमकी मिलते ही व्यापारी ने सिटी थाने में शिकायत दे दी। वहीं, धमकी की सूचना मिलते ही कई व्यापारी नेता पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे और आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना बाजार में तुरंत फैल गई। दस लाख की चौथ मांगने के मामले के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत है। व्यापारी के साथ घटना की सूचना मिलते ही जगदीश जिंदल, हैफेड चेयरमैन व व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, पूर्व नगर परिषद प्रधान हनुमान ऐरन और टीनू जैन सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से तुरंत आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

1:13 मिनट पर ऋषि नगर निवासी रूपम कलेक्शंस के मालिक विष्णु कुमार की बेटी के पास मैसेज आया। इसमें दस लाख रुपये देने और बेटी के साथ गलत करने के बारे में लिखा गया था।

व्यापारी ने बताया कि यह फोन उसका है। जीजेयू में इंजीनियरिंग फाइनल ईयर में पढ़ने वाली बेटी पिछले तीन चार महीने से इसे यूज कर रही है।

1:17 मिनट पर फिरौती मांगने वाले ने फिर मैसेज भेजा। इसमें पुलिस को बताने पर मार्केट में आकर गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं यह कहा कि देख पांच मिनट में गाड़ी तेरी दुकान के पास आ रही है।

1:22 मिनट पर फिर एसएमएस भेजा और गाली लिखी कि जिंदगी प्यारी है तो दस लाख भेज दे मेरा आदमी सफेद पेंट शर्ट में सफेद गाड़ी लेकर दुकान के सामने से निकलेगा। फोन व्यापारी की बेटी के पास था। बेटी ने तुरंत पिता को फोन कर सूचना दी।
1:26 मिनट पर व्यापारी के दूसरे नंबर पर कॉल आ गई। फोन करते ही चौथ मांगने वाले ने गाली दी और कहा कि तूने एसएमएस नहीं पढ़े क्या।

जान प्यारी है तो जल्दी 10 लाख रुपये दे दे। मामले की सूचना व्यापारी ने तुरंत पुलिस को दे दी। सिटी थाना इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए।

जब उन्होंने व्यापारी के बताए नंबर 89299..... पर कॉल की तो नंबर नहीं मिला। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह नंबर हरियाणा का ही है।
 
व्यापारी से चौथ मांगने व गोली मारने की धमकी के बाद कपड़ा व्यापारी से मिलने गए व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अपना निजी गनमैन विष्णु कुमार को दिया है।

वकीलान बाजार के पूर्व प्रधान डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस घटना की वकीलान बाजार एसोसिएशन घोर निंदा करती है।

अपराधी और शरारती तत्व व्यापारियों में दहशत पैदाकर शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर इनकी जल्द गिरफ्तारी नहीं करता तो वे आंदोलन करेंगे।

-13 मार्च को चावला क्लाथ मार्केट में मुकेश चावला से 11 लाख की चौथ मांगी
- 23 अप्रैल को दिल्ली गेट व्यापारी प्रमोद बंसल से सवा लाख की लूट
- 4 मई को होटल कैफे इन के मालिक विवेक से एक लाख मंथली मांगी गई

चौथ मांगने वाले के पास कपड़ा व्यापारी और उसके परिवार की पूरी जानकारी है। मैसेज में उसने व्यापारी की बेटी के बारे में लिखा था कि उसकी शादी वह दिल्ली में कहीं गलत जगह करवा देगा।


दूसरा उसने वैन में बैठे होने की बात कही। शोरूम की पूरी लोकेशन चौथ मांगने वाले के पास पूरी थी।

दिल्ली गेट लूट मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारियों ने एक दिन तक बाजार बंद भी रखा था। व्यापारी काले बिल्ले और फ्लैक्स लगाकर विरोध कर रहे हैं।

11 मई को उनकी इसी मामले को लेकर मीटिंग होगी क्योंकि वारदात को अंजाम देने वाला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed