फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beldar Sunil, accused in the corporation's fake medical bill case, was sent to jail

Hisar News: निगम के फर्जी मेडिकल बिल मामले के आरोपी बेलदार सुनील को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Beldar Sunil, accused in the corporation's fake medical bill case, was sent to jail
हिसार। नगर निगम के फर्जी मेडिकल बिल मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सुनील बेलदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम कार्यालय में 27 अगस्त 2024 को सफाई कर्मचारी दलविंद्र ने अपनी पत्नी के नाम से मेडिकल बिल जमा करवाया था। जांच के दौरान मेडिकल बिल फर्जी मिला था। नगर निगम प्रबंधन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी थी। उसके बाद प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में 27 नवंबर 2024 को डाटा एंट्री ऑपरेटर जोनी, एएसआई सुरेंद्र, बेलदार सुनील व सफाई कर्मचारी दलविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 30 जनवरी को जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए आरोपी जोनी व एएसआई सुरेंद्र को निगम कार्यालय बुलाया था। जब जोनी पूछताछ में शामिल होने के लिए निगम कार्यालय पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed